scriptAaj ka rashifal 17 October : आज ग्रहों की बदलती चाल इन तीन राशि वालों को कराएगी फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन | Aaj ka rashifal 17 October Thursday daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 17 October : आज ग्रहों की बदलती चाल इन तीन राशि वालों को कराएगी फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

locationबदायूंPublished: Oct 16, 2019 07:08:45 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 17 October : आज ग्रहों की बदलती चाल इन तीन राशि वालों को कराएगी फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे, फैशन, सजावटी काम, रंग रोगन के व्यापारी लाभ में रहेंगे , वैवाहिक जीवन में सुधार संभव है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के आज मन में प्रसन्नता रहेगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा, शुगर के रोगी आज परेशान हो सकते हैं।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज पैसे की तंगी रह सकती है, जमा धन पूंजी खर्च होगी, यात्रा भी संभव है, प्रणय संबंधों में मधुरता आएगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज बुद्धि बल से लाभ संभव है, घरेलू सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, व्यापारिक लाभ भी होगा

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कार्यों को निपटाने का दिन ठीक है, खर्चा होकर काम बनेगा, नौकरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य की प्रबलता से लाभ होगा,धर्म कर्म में बढ़ोत्तरी होगी,यदि आज आप भगवान रुद्र के मस्तक पर स्थित चंद्रमा का ध्यान करके पूजा पाठ करते हैं तब व्यतिपात योग में आज आपको लाभ हो सकता है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, खर्च बढ़ेगा, यात्रा संभव, सरकारी कार्यों में देरी, व्यापारिक कार्यों में धन फंस सकता है, पिता को कष्ट हो सकता है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी, स्वास्थ्य थोड़ा नरम भी रह सकता है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, कोई रोग परेशान कर सकता है अथवा कर्ज परेशानी का कारण बन सकता है, व्यापार लगभग औसत ठीक-ठाक ही रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज संतान के हित में कोई कार्य होगा, शिक्षा ज्ञान अर्जन हेतु समय शुभ है, मित्रों का सहयोग मिलेगा व्यापार सामान्य रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों की समाज और घर में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, माता को रोग कष्ट हो सकता है, व्यापार सामान्य से हल्का ही रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज छोटे भाई-बहनों से लाभ रहेगा, संतान/ शिक्षा व ज्ञान अर्जन के लिए समय शुभ है, शुगर के रोगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो