scriptAaj ka rashifal 18 December: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 18 December Wednesday daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 18 December: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबदायूंPublished: Dec 18, 2019 09:09:53 am

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 18 December जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के व्यापार में आज सुधार होगा, शिक्षा और ज्ञान अर्जन हेतु समय उत्तम है, बुद्धिमान और ज्ञानवान मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव भरा हो सकता है, यात्रा में सावधानी बरतें, वाहन से परेशानी हो सकती है, मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे और धर्म-कर्म में रूचि जागृत होगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, धन की स्थिति को लेकर मन व्यथित हो सकता है, धैर्य बनाए रखें, यदि मन अशांत हो तो किसी देवी मंदिर में आराधना करना श्रेष्ठ रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति संभव है, ज्ञान वान व्यक्ति बुद्धि के प्रयोग से धन प्राप्त कर सकेंगे, रोग और शत्रु के प्रति सावधानी आवश्यक है, मन विलासिता की ओर जा सकता है, नियंत्रण रखें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का समय सामान्य शुभ है, विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और ज्ञान अर्जन हेतु समय उत्तम है , स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, शुगर के रोगी सावधानी रखें।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज खर्चे की अधिकता रहेगी, उचित लाभ से वंचित हो सकते हैं, प्रणय संबंधों में सुधार और मित्रों का सहयोग रहेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज व्यापारिक लाभ संभव है, सरकारी कार्यों में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा, पिता पक्ष से लाभ रहेगा, घरेलू सुख साधनों में वृद्धि संभव है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज भाग्य वर्ष पूर्व में किए गए सत कर्मों से व्यापार वृद्धि संभव है। सरकारी कार्यों में आसानी रहेगी, मन धर्म-कर्म में लगेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए पूर्व की तुलना में आज का दिन श्रेष्ठ बीतेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज आमदनी को लेकर दिन संतोषजनक नहीं रहेगा, अपनी आमदनी को लेकर मन कुंठित हो सकता है, वैवाहिक सुख में कमी रहेगी, जीवनसाथी को रोग और कष्ट संभव है , बदलते मौसम में सर्दी से स्वयं को बचाए रखें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, जो जातक विवाह योग्य उनके विवाह की चर्चा चल सकती है, शुगर के रोगी खानपान पर ध्यान दें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज संतान के प्रति चिंता हो सकती है, शिक्षा में कमी रहेगी, फैशन वस्त्र विक्रेता के आज व्यापार में सुधार होगा, सफेद वस्तुओं के विक्रेता लाभ में रह सकते हैं।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो