scriptAaj ka rashifal 18  October : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या रहेगा प्रभाव | Aaj ka rashifal 18 October Friday daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 18  October : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या रहेगा प्रभाव

locationबदायूंPublished: Oct 18, 2019 06:30:11 am

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 18 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति की संभावनाएं अधिक हैं, जीवनसाथी से क्रोध और प्रेम दोनों का ही अनुभव रहेगा आज आपको पब्लिक सेक्टर से लाभ मिल सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से, शिक्षा में थोड़ी कमी आएगी , क्रोध में वृद्धि और लाभ बढ़ेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, मन प्रसन्न और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से सुख में कमी रहेगी, माताजी का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, बाहरी क्षेत्रों में भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, सूर्य को जल चढ़ाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च भरा हो सकता है, जमा धन में कमी आ सकती है, कोई रोग परेशान कर सकता है, यात्रा और भागदौड़ रहेगी।सूर्य के राशि परिवर्तन से पुरुषार्थ के द्वारा लाभ में वृद्धि होगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए बुद्धि विवेक से आज लाभ अर्जित करने की संभावना है , स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, संतान को परेशानी हो सकती है और शिक्षा में कमी भी आ सकती है। सूर्य के राशि परिवर्तन से आने वाले 30 दिनों तक आप अपने व्यापार में अच्छी व्यवस्था बना पाएंगे, पिता पक्ष से भी लाभ हो सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज भागदौड़ से सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यापार में वृद्धि होगी, घरेलू सुख में कमी आएगी परंतु व्यापार बढ़ेगा। सूर्य के तुला राशि में आने से आपको परिश्रम अधिक करना होगा, पूर्व में किए गए पुण्य कर्म फल देने लगेंगे , अर्थात भाग्य साथ देगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है, भाग्य की प्रबलता से धन लाभ होगा, धर्म कर्म में मन लगेगा, धार्मिक पूजा पाठ से मन में शांति उत्पन्न होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से जमा धन पूंजी में कमी आ सकती है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए व्यापार में वृद्धि हेतु यात्रा संभव है, धन में कमी आएगी, रोग से बचने का प्रयास करें, बड़े व्यापारिक सौदे करने में सावधानी रखें आज चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है। सूर्य के राशि परिवर्तन से क्रोध और लालच बढ़ सकता है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा, स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा, भाग्य से जीवन साथी को लाभ हो सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से सरकारी कार्यों में देरी आएगी और पिता का खर्च बढ़ सकता है, व्यापार में भागदौड़ की अधिकता रहेगी और पैसा फसेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज रोग के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, यदि शुगर के रोगी हैं तो अति सावधान रहें, आज प्रयास करने पर रुका हुआ और फंसा हुआ धन मिल सकता।
सूर्य के राशि परिवर्तन से शिक्षा परीक्षा में लाभ होगा और संतान के हित में खर्च बढ़ेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा,संतान को लाभ मिलेगा, शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए दिन शुभ है। सूर्य के तुला राशि में आने से व्यापारिक कार्यों में आने वाले 30 दिनों तक संघर्ष करना पड़ेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी परंतु मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आप जिस क्षेत्र में है उसमें प्रसिद्धि बढ़ेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों की सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि बढ़ेगी, माता जी को सर्दी से रोग कष्ट हो सकता है, सरकारी कार्यों में देरी होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से परिश्रम की अधिकता रहेगी, जीवनसाथी को समय कम दे पाएंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है ,संतान को लाभ होगा, परिश्रम बढ़ेगा, छोटे भाई-बहन मदद करेंगे, पूजा-पाठ में कमी रहेगी , पूजा पाठ में कमी के कारण पुण्य में कमी आ सकती है। सूर्य के राशि परिवर्तन से शरीर में रोग की वृद्धि हो सकती है हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगी सावधान रहें।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो