बदायूं

Aaj ka rashifal  20  February : आज है सिद्ध योग, वृश्चिक और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 20 February जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंFeb 19, 2020 / 07:55 pm

jitendra verma

Aaj ka rashifal  20  February : आज है सिद्ध योग, वृश्चिक और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज पूरा दिन सामान्य शुभ रहेगा, व्यापार में सुधार होगा , अधिक प्रयास करने पर थोड़ा लाभ भी संभव है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए आज पूरा दिन भागदौड़ भरा और आर्थिक तंगी से गुजरने वाला हो सकता है स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतें, आज कर्ज से कष्ट हो सकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, कमीशन के कार्यों में रुचि जागृत होगी, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, हल्का तनाव हो सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, समस्याएं लगभग पूरे दिन ही रहेंगी, स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है, कोई पुरानी बीमारी अथवा पुराना शत्रु आपको प्रभावित कर तनाव दे सकता है, आज मन अच्छा नहीं रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा परीक्षा के लिए सामान्य शुभ रहेगा, स्वास्थ्य में गड़बड़ी के कारण हल्का तनाव हो सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों का आज सार्वजनिक क्रियाकलापों के लिए दिन शुभ है, राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना, मित्रों के सहयोग से कई कार्य बन सकते हैं।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक गतिविधियों में परिश्रम की अधिकता रहेगी, कार्य देरी से बनेंगे, सरकारी कार्यों में सुविधा रहेगी, अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग हैं, सावधानीपूर्वक वाणी पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करें तो लाभ के कई मार्ग बनेंगे।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज दिन भर मानसिक तनाव से गुजरना हो सकता है, शाम को प्रयास करने पर धन की कुछ प्राप्ति संभव है, अनावश्यक क्रोध से बचने का यथासंभव प्रयास करें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों का आज लगभग पूरा दिन व्यर्थ के क्रियाकलापों में गुजरेगा, कार्य की अधिकता रहेगी, परंतु उस अनुपात में लाभ नहीं होगा, शाम के समय कुछ लाभ की संभावना है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला हो सकता है, हल्का तनाव भी मिलेगा, कमीशन के कार्य से लाभ हो सकता है, कार्य क्षेत्र में रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलने की संभावना है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, सरकारी कार्य रुक कर देरी से बनेंगे, खर्चे की अधिकता रहेगी, पिता का स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal  20  February : आज है सिद्ध योग, वृश्चिक और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.