script

Aaj ka rashifal 21 October : भगवान शिव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

locationबदायूंPublished: Oct 20, 2019 06:33:02 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 21 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal 21 October : भगवान शिव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 21 October : भगवान शिव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज सूर्य उदय से दोपहर तक का समय उलझन व परेशानियां भरा रहेगा, दोपहर बाद का समय ठीक रहेगा, सुख में वृद्धि होगी, आपके कार्यों द्वारा प्रसिद्ध भी मिलेगी, व्यापारिक स्थितियां ठीक रहेंगीं, माता का सानिध्य और प्रेम रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है, छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा, व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी, पूर्व में यदि आपने कोई कर्ज लिया है तो आज उसकी चिंता रहेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सूर्योदय से दोपहर तक का समय ठीक नहीं कहा जा सकता, स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा, दोपहर बाद धन की स्थिति अच्छी हो सकती है, वाणी का प्रभाव बना रहेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्योदय से दोपहर तक का समय खर्चे वाला और तनाव वाला हो सकता है, दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा, मन में प्रसन्नता बढ़ेगी, भाग्य साथ देगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज सूर्योदय से दोपहर तक धन लाभ की स्थिति रहेगी, दोपहर बाद एकत्र किया गया धन खर्च करना पड़ सकता है, शिक्षा व संतान पर धन खर्च होगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा, सार्वजनिक क्षेत्रों में प्रसिद्धि बढ़ेगी, घरेलू कार्य भी आज आप को निपटाने पड़ेंगे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का भाग्य साथ नहीं देगा, दोपहर बाद सरकारी कार्य बन सकते हैं, व्यापार में भी लाभ रहेगा, भाषा मधुर रखें, पिता पक्ष से लाभ हो सकता है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्योदय से दोपहर तक का समय ठीक नहीं कहा जा सकता है, समय तनावपूर्ण खराब रहेगा, चोट चपेट से बचें, दोपहर बाद भाग्य साथ देगा, पूर्व कृत कर्मों से आज आपको धन लाभ हो सकता है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज पूरा दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता, आज तनाव रहेगा और दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी,कुसंग से बचने का प्रयास करें, खर्चे की अधिकता रहेगी और लाभ में कमी आएगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा,कोई रोग परेशान कर सकता है, जीवनसाथी का आज सहयोग मिलेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों की आज शिक्षा में कमी रहेगी, संतान को किसी कारणवश कष्ट संभव है, खानपान पर ध्यान दें अन्यथा सर्दी से संबंधित रोग हो सकते है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, माता जी को कष्ट हो सकता है, घरेलू कलह से बचें, संतान के लिए कुछ अच्छा समाचार मिल सकता है, व्यापार में वृद्धि सम्भव है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो