वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए आज थोड़ी विघ्न बाधाओं के बाद व्यापारिक और सरकारी कार्य बनने की संभावनाएं बनती हैं, परिश्रम का लाभ मिलेगा, व्यापारी वर्ग आज व्यापार से संबंधित नए आर्डर प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) मिथुन राशि के जातकों को आज भाग्य की प्रबलता से धन लाभ होने की संभावनाएं हैं, पूर्व समय में किया गया पूजा पाठ दान पुण्य आज फलीभूत होगा, किसी भी लोभ – लालच में ना पड़े और बुद्धि में भ्रम से बचें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता, आज आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट मिल सकता है, मन किसी कारण से चिंता ग्रस्त रहने की संभावना है, धन हानि और परेशानी के योग हैं।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) सिंह राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा, सूर्य को जल चढ़ाने से स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की संभावनाएं बनती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) कन्या राशि के जातकों के आज लाभ के अवसर में चूक हो सकती है अर्थात लाभ होते होते रह सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, शुगर के रोगी विशेष सावधानी बरतें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) तुला राशि के जातकों के लिए आज मित्रों के सहयोग से व्यापार में सुधार की संभावनाएं हैं, शिक्षा परीक्षा में सफलता मिलेगी, पूजा पाठ से मन विरक्त हो सकता है, मंदिर जाने से भाग्य अवरोध से बच सकेंगे।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, परिश्रम की अधिकता से सफलता की प्राप्ति परंतु हल्का तनाव भी मिलने की संभावनाएं हैं, छोटे भाई बहनों और नौकरों का सहयोग मिलेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) धनु राशि के जातकों के लिए आज भागदौड़ की अधिकता रहेगी, धन प्राप्ति की दिशा में आज किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं, पूर्व में लिया गया कर्ज आज थोड़ा सा मन को व्यथित कर सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) मकर राशि के जातकों के लिए आज धर्म कर्म और पूजा पाठ द्वारा ऊर्जा से धन लाभ की संभावनाएं बनती हैं, धन संबंधी और स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों में सुधार दिखेगा, शराब से बचें और धन लाभ की दिशा में प्रयास करें, सफलता की प्रबल संभावनाएं हैं।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) कुंभ राशि के जातकों के आज शरीर में दर्द रह सकता है, मन प्रसन्न रहेगा, बदलते मौसम में सर्दी से संबंधित रोग से परेशानी हो सकती है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) मीन राशि के जातकों के लिए आज का समय खर्च वाला है, मानसिक तनाव रह सकता है, पैसे की कमी महसूस होगी, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, वायु विकार से पेट और पीठ में दर्द हो सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे 9837235505