scriptAaj ka rashifal 19 Aug: भोलेनाथ की कृपा से आज इन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आप का राशिफल | Aaj ka rashifal Monday 19 Aug daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 19 Aug: भोलेनाथ की कृपा से आज इन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आप का राशिफल

locationबदायूंPublished: Aug 19, 2019 09:37:23 am

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal Monday 19 Aug daily horoscope in hindi

Aaj ka rashifal 19 Aug: भोलेनाथ की कृपा से आज इन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आप का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज भागदौड़ वाला दिन है आपको थोड़ा तनाव भी हो सकता है। खर्च अधिक रहेगा। आज आपको अपनी मान और प्रतिष्ठा के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। भाग्यवश व्यापार से कुछ प्राप्ति भी हो सकती है। धन धर्म कर्म में खर्च हो सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। छोटे भाई बहनों को लाभ होने की संभावनाएं है। आज आपको व्यापारिक लाभ हो सकता है। यदि आप विवाह के योग्य हैं तो वैवाहिक प्रस्ताव पर मिल सकते हैं।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज धन की प्राप्ति व्यापार से संभव है। आज आपका सरकारी व्यक्तियों से संपर्क अच्छा रहेगा। सरकारी काम आसानी से बन सकते हैं। यदि आप ऋण की दिशा में प्रयासरत है तो व्यापार के लिए कर्ज मिलने की संभावनाएं है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। मन धर्म में भी लगेगा। शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति हेतु भी समय सही है। मन शांत रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। स्थान परिवर्तन अथवा निवास परिवर्तन की बात हो सकती है। मन अशांत रह सकता है। खर्चा अधिक होगा और आमदनी कम। यात्रा की भी संभावना बनती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है।जो जातक विवाह योग्य हैं उनको विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी को लाभ होगा। घरेलू कार्यों को करने में समय लगेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का समय बहुत अच्छा नहीं है। पिता या सास का स्वास्थ्य अच्छा नही रहेगा। सरकारी काम समय पर नहीं होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन निराशा और हानि वाला है। निराशा को आशा में बदलने के लिए भगवान के मंदिर जाकर आज दिन की शुरुआत करें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का समय सामान्य है। शिक्षा के लिए समय ठीक है। संतान भी आज आपका कहना मानेगी। व्यापार सामान्य रहेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज हलका तनाव मिल सकता है। यदि आप ने पूर्व में कोई कर्जा लिया है तो आज आपको परेशानी हो सकती है। घरेलू कार्यों में भी आज आपका समय बीतेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के आज छोटे भाई बहनों को लाभ होगा। धर्म-कर्म में समय लगेगा। अत्याधिक श्रम से लाभ हो सकता है। छोटी सी यात्रा भी करना पड़ सकती है। खर्चा भी आपका अधिक रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको लाभ हो सकता है। लोहा,सीमेंट,सरिया,लकड़ी इत्यादि के कारोबार में जो व्यापारी हैं उनको लाभ होगा। पुराना रुका धन भी प्रयास करने पर मिल सकता है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का समय सामान्य शुभ है। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। संतान/ शिक्षा के लिए भी समय अच्छा है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो