scriptAaj ka rashifal 19  September: आज इन तीन राशि वालों के लिए बन रहे हैं विशेष योग, जानिए अपना राशिफल | Aaj ka rashifal Thursday 19September daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 19  September: आज इन तीन राशि वालों के लिए बन रहे हैं विशेष योग, जानिए अपना राशिफल

locationबदायूंPublished: Sep 19, 2019 05:10:04 am

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। दोपहर बाद समय के बदलाव के कारण कुछ धन की प्राप्ति आपको हो सकती है। शिक्षा संबंधी कार्यों में सुधार रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए सूर्योदय से दोपहर तक का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस कालखंड में आपको बहुत भागदौड़ तनाव व खर्चे संबंधी चिंता रहेगी। दोपहर के बाद समय की अनुकूलता बढ़ने से स्थितियों में सुधार आएगा। व्यापारिक लाभ हो सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। सूर्योदय से दोपहर तक आपको लाभ हो सकता है। दोपहर बाद समय परिवर्तन के कारण आपको खर्चे की अधिकता रहेगी। बाहरी क्षेत्रों से लाभ हो सकता है, परंतु घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई छोटी सी यात्रा भी संभव है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। व्यापार से लाभ संभव है। दोपहर बाद तीव्र बुद्धि विवेक के फलस्वरूप आप अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। फैशन डिजाइनर व्यवसाय में लगे लोग, इत्र आदि का काम करने वाले लाभ में रहेंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा।भाग्य की प्रबलता से कई काम बन सकते हैं। मन धर्म-कर्म में लगेगा। दोपहर बाद व्यापारिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपके सरकारी कार्य आसानी से बन सकते हैं प्रयास करना चाहिए।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सूर्योदय से दोपहर तक का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। यह समय हानिकारक, व्यर्थ की भागदौड़ और तनाव वाला रहेगा। दोपहर बाद समय परिवर्तन के कारण भाग्य की प्रबलता से काम बन जाएंगे। मन पर नियंत्रण रखें किसी के मोह जाल में ना फंसे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सूर्योदय से दोपहर तक का समय सामान्य शुभ रहेगा। व्यापारी वर्ग लाभ में रह सकता है। दोपहर बाद का समय यात्रा वाला और हानि देने वाला है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सूर्य उदय से दोपहर तक स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। दवा इत्यादि पर धन खर्च हो सकता है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा कुछ धन की भी प्राप्ति होगी। जो जातक विवाह योग्य हैं उनके विवाह की बात चल सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सूर्योदय से दोपहर तक का समय व्यापार के लिए ठीक है। दोपहर बाद आपको तनाव हो सकता है। यदि आप ने पूर्व में कोई कर्ज लिया है तो आज पीड़ा मिल सकती है। बुरे समय को मधुर बातें करके टाल दीजिए।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। परिश्रम और मेहनत से यश प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। व्यापार से कुछ लाभ होगा। शिक्षा में सुधार की संभावनाएं हैं। संतान के संबंध में अच्छी सूचना प्राप्त होगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए समय परिश्रम वाला रहेगा। घरेलू कार्यों में कुछ धन खर्च हो सकता है। वाहन अथवा माताजी पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको प्रयास करना चाहिए। सूर्योदय से दोपहर तक शरीर में रोग रह सकता है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। आपको संतान के संबंध में कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा।
प्रस्तुति

पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो