scriptAaj ka rashifal 10 September: बुध ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक,धनु और मकर वालों को होगा लाभ, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव | Aaj ka rashifal Tuesday 10Septemberdailyhoroscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 10 September: बुध ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक,धनु और मकर वालों को होगा लाभ, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव

locationबदायूंPublished: Sep 10, 2019 08:10:42 am

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। सरकारी कार्यों के लिए समय ठीक रहेगा परंतु काम देरी से बनेंगे। यदि आप कोई सार्वजनिक कार्य करते हैं तो उसमें प्रसिद्धि मिलेगी। बुध के राशि परिवर्तन से आपको त्वचा संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। परिश्रम में भी आलस्य होगा। छोटे भाई बहन से कुछ नाराजगी हो सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बीते हुए कल से तो अच्छा ही रहेगा परंतु बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। पूजा पाठ करने वाले चैन में रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से शिक्षा में लाभ रहेगा। बुद्धि प्रबलता के साथ काम करेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि आज चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है। आज धन हानि हो सकती है और बहुत- भागदौड़ से कुछ धन भी मिलेगा। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से आप की प्रसिद्धि में बढ़ोतरी होगी। माताजी के स्नेह में वृद्धि होगी। घरेलू सुख साधनों में भी वृद्धि सम्भव है। राजनैतिक लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी और किसी पद की प्राप्ति भी हो सकती है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पूर्व दिन से अच्छा रहेगा परंतु फिर भी कोई एक रोग परेशान करेगा। वायु संबंधी रोग के कारण शरीर में दर्द हो सकता है मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्राएं बढ़ सकती हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है संतान की तरफ से कोई परेशानी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी शिक्षा में कमी रहेगी। खर्च बढ़ेगा। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से आपको बहुत अच्छा लाभ हो सकता है। धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। चार्टर्ड अकाउंट का यदि आप काम करते हैं तो लाभ में रहेंगे।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज धन का लाभ ठीक-ठाक रहेगा। यदि पब्लिक सेक्टर के कार्यों में आपकी रुचि है तब आप की प्रसिद्धि बढ़ सकती है। घरेलू कार्यों में भी कुछ समय देना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ ठीक ठाक रहेगा। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से आपकी बौद्धिक स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी। व्यापार में भी वृद्धि की संभावनाएं हैं।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। सरकारी काम बनेंगे शिक्षा, संतान तथा घर संबंधी कोई समस्या को लेकर तनाव हो सकता है पिता पक्ष से आपको लाभ होगा। अधिकारी आपकी बात को सुनेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्थान परिवर्तन से भाग्योदय होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज परिश्रम से धन की प्राप्ति होगी। भाग्य साथ देगा। कमीशन के कार्य से आपको लाभ मिल सकता है। पूर्व में की गई पूजा पाठ आज आपको लाभ देगी। बुध के राशि परिवर्तन से आपकी यात्राओं में वृद्धि होगी और अचानक काफी लाभ मिल सकता है प्रयास करें। किसान इत्यादि जो सब्जी का काम करते हैं वह लाभ में रहेंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज कुछ लाभ हो सकता है। यात्राएं भी हो सकती हैं। बुध के राशि परिवर्तन से आपके व्यापार में अचानक सुधार होगा। सरकारी लाभ मिलने की संभावनाएं बहुत हैं। बैंक से कर्ज भी मिल सकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन पूर्व दिन से अच्छा रहेगा परंतु फिर भी भागदौड़ बहुत होगी। लाभ आशा अनुरूप नहीं होगा। बुध के राशि परिवर्तन से आपके अचानक भाग्योदय की संभावनाएं बनती हैं। छोटी-छोटी कन्याओं को कुछ खाने को दें लाभ में रहेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज भागदौड़ करनी पड़ेगी। खर्चा भी अधिक होगा। दवा इत्यादि पर भी खर्च हो सकता है। आज कोई टेंशन भी मिल सकती है। हालांकि की भागदौड़ से कुछ लाभ होगा बुध के राशि परिवर्तन से आप की यात्राएं बढ़ जाएंगी। शिक्षा में कमी आएगी। संतान को कोई एक रोग लग सकता है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातक आज लाभ में रहेंगे। व्यापार में वृद्धि की संभावनाएं हैं। शिक्षा व्यवस्था ठीक रहेगी। संतान से आपको सुख मिलेगा। तेल ,लोहा, पत्थर, सीमेंट, कपड़ा इत्यादि कारोबारी लाभ में रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। पब्लिक सेक्टर में आज आप की छवि में सुधार आएगा। माताजी के स्नेह बढ़ेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो