scriptकुकर्म के बाद मासूम बच्चे की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार | accused man arrested for 6 year old child murder | Patrika News

कुकर्म के बाद मासूम बच्चे की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

locationबदायूंPublished: Dec 08, 2017 05:44:26 pm

आरोपी ने शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम, बाजरे के ढेर में छिपाया था शव

accused man

accused man

बदायूं। पुलिस ने 10 नवंबर को हुई छह साल के बच्चे की दुष्कर्म के बाद की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि नशे ही हालत में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी मृत बच्चे का रिश्ते में ताऊ लगता है।

शराब के नशे में दिया वारदात का अंजाम
कोतवाली उझानी के फतेहपुर गांव में 10 नबंवर को छह साल के बच्चे की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए उसी गांव के सत्यपाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि वो मासूम को पकड़कर गांव के बाहर ले गया, जहां उसने उसके साथ दरिंदगी की। मासूम उसे पहचानता था, इसलिए भेद खुलने के डर से बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- तांत्रिक के कहने पर महिला ने दी मासूम की बलि, गला काटकर पिया खून


बाजरा के ढेर में मिला मासूम का शव
जब मासूम बच्चा शाम को घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। परिजनों को उसका शव शव बाजरा के ढेर में दबा मिला था। उसके बदन पर कपड़े नहीं थे। बच्चे के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

आरोपी व्यक्ति को भेजा जेल
एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सत्यपाल गिरफ्तार किया है। उसको मेडिकल के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में डीएनए भी लिया जायेगा। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो