script

समाजवादी पार्टी को उसके मजबूत गढ़ में एक और झटका

locationबदायूंPublished: Feb 25, 2020 10:09:42 am

Submitted by:

jitendra verma

लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब समाजवादी पार्टी के हाथ से जिला पंचायत अध्यक्ष की भी कुर्सी निकल गई।

समाजवादी पार्टी को उसके मजबूत गढ़ में एक और झटका

समाजवादी पार्टी को उसके मजबूत गढ़ में एक और झटका

बदायूं। समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ बदायूं में पार्टी को एक और झटका लगा है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब समाजवादी पार्टी के हाथ से जिला पंचायत अध्यक्ष की भी कुर्सी निकल गई। यहाँ पर भाजपा प्रत्याशी प्रीति सागर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में 37 वोट पाकर जीत हासिल की है। उपचुनाव सपा की मधु चंद्रा को 13 सदस्यों का ही समर्थन मिला।
सपा को मिले 13 वोट
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद इस पद के लिए उप चुनाव कराया गया। दोनों ही पार्टियों ने चुनाव में अपना पूरा जोर लगाया था। उपचुनाव में 51 में से 50 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के तुरंत बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में मतगणना का काम शुरू हुआ। मतगणना में भाजपा समर्थित प्रीति सागर को 37 सदस्यों का समर्थन मिला जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी को महज 13 सदस्यों ने ही अपना समर्थन दिया। इस तरह से सपा के मजबूत गढ़ में भाजपा को एक बार फिर जीत हासिल हुई। जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
भाजपा ने लगाई सेंध
बदायूं समाजवादी पार्टी का बेहद मजबूत गढ़ है। यहाँ पर लोकसभा सीट में लम्बे समय तक सपा का ही कब्जा रहा है लेकिन इस बार के चुनाव में सपा के धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर से भी सपा का कब्जा समाप्त हो गया।

ट्रेंडिंग वीडियो