scriptएक्सीडेंट में घायल युवक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, इलाज के दौरान मौत | Big Negligence of UP Police | Patrika News
बदायूं

एक्सीडेंट में घायल युवक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, इलाज के दौरान मौत

परिजनों का आरोप है कि महेश की मौत पुलिस की लापरवाही की वजह से हुई है।

बदायूंApr 22, 2018 / 08:33 am

अमित शर्मा

Road Accident
बदायूं। पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक्सीडेंट में घायल युवक की सुध तक नहीं ली बल्कि उसके खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस घायल युवक को जिला अस्पातल में छोड़कर चली गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
एक्सीडेंट के बाद महिला के परिजनों ने पीटा

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बहेड़ी गांव का रहने वाला महेश और उसके रिश्ते का भतीजा विनोद एक बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही महेश बाइक चलता हुआ नौशेरा गांव के पास पंहुचा तो रोड क्रॉस करते हुए एक गर्भवती महिला सुमन बाइक से टकरा गई। बाइक की टक्कर से महिला मामूली घायल हो गई, वहीं इस टक्कर से महेश और विनोद भी बाइक समेत गिर गए। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। कल (शनिवार) शाम को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला के परिजनों ने बाइक सवार पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करा दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि महेश की मौत पुलिस की लापरवाही की वजह से हुई है। वह मारपीट में घायल हुए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए महिला की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली। महेश और विनोद को अस्पलातल में भर्ती कराना भी पुलिस ने उचित नहीं समझा।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने घायल महिला के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस थाने में तहरीर देने के बाद भी सुबह तक मामला दर्ज नहीं करने पर पुलिस पर सवाल खड़े किये। परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद जब यह मामला अधिकारियों तक पंहुचा तो आनन फानन में मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया।

Home / Budaun / एक्सीडेंट में घायल युवक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, इलाज के दौरान मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो