scriptसपा खेमे में भाजपा के इस प्लान से खलबली, 73 नहीं अब 80 सीटों पर जीत को उतरेगी भाजपा | BJP 80 Loksabha Seat win Plan for Party Workers | Patrika News

सपा खेमे में भाजपा के इस प्लान से खलबली, 73 नहीं अब 80 सीटों पर जीत को उतरेगी भाजपा

locationबदायूंPublished: Nov 05, 2018 10:43:19 am

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को हराने के लिए चुनौती भरी सीट पर भाजपा की हुंकार, बदायूं सीट जीतने के लिए भाजपा ने बनाई प्लानिंग, हर विधानसभा से ऐसे खिलाएंगे कमल

lok sabha election 2019

सपा खेमे में भाजपा के इस प्लान से खलबली, 73 नहीं अब 80 सीटों पर जीत को उतरेगी भाजपा

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जुट गई है। लोकसभा संचालन समिति की बैठकों का दौर चल रहा है। भाजपा ने बृज में तीन सीट हारी थीं। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का 73 प्लस का लक्ष्य है। इसके लिए उन तीनों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बदायूं में लोकसभा चुनाव के लिए बैठक में प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: राम मंदिर मुद्दे पर आरएसएस के रुख के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष का बड़ा बयान, देखें वीडियो

ऐसे करें तैयारी
प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए जुटने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि इस बार बदायूं की सीट हर हाल में जीतनी है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। किसी कारणवश हीं बूथ गठन की प्रक्रिया रह गई हो तो तत्काल पूरी की जाए। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 30 नवंबर तक का समय बढ़ा दिया है, इसलिए चौकन्ना हो जाएं, किसी भी पात्र का नाम सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। बदायूं में आगामी 10 से 15 नवंबर तक बूथ समिति के अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम चलेगा। इसमें सभी विधायक और जिला स्तरीय पदाधिकारी पहुंचेंगे। 17 नवंबर को प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर कमल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ता 5 मोटरसाइकिल पर आएंगे।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: लोकसभा चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव के लिए ‘नरम’ हुए शिवपाल, कार्यकर्ता हैरान

80 सीट जीतने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि पार्टी ने ये तय किया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करनी है। वहीं कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार हमारा पूरा फोकस बदायूं सीट पर विजय पताका फहराना है। हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम किया है हम उस काम के आधार पर परचम लहराएंगे।
ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह, राजेश सिंघल, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, आरके शर्मा, कुशाग्र सागर, अजीत कुमार राजू पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव चेयरमैन दीपमाला गोयल आदि थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो