scriptभाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य जनता से बोली, मौका मिले तो फर्जी वोट डाल आना – देखें वीडियो | BJP candidate Sanghamitra told public for bogus vote | Patrika News
बदायूं

भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य जनता से बोली, मौका मिले तो फर्जी वोट डाल आना – देखें वीडियो

संघमित्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो जनता से फर्जी मतदान करने के लिए बोल रही हैं।

बदायूंApr 20, 2019 / 01:46 pm

jitendra verma

Sanghmitra moraya

भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य जनता से बोली, मौका मिले तो फर्जी वोट डाल आना – देखें वीडियो

बदायूं। बदायूं से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य एक बार फिर चर्चा में है। संघमित्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो जनता से फर्जी मतदान करने के लिए बोल रही हैं। इसके पहले संघमित्रा मौर्य ने एक जनसभा में खुद को गुंडी बताया था।
क्या बोला वीडियो में

संघमित्रा मौर्य का एक 33 सेकेण्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो जनसभा के दौरान लोगों से कह रही हैं कि अगर मौका मिल जाए तो फर्जी मतदान कर देना। उन्होंने कहा कि अगर कोई न हो तो ये हर जगह होता है कि फर्जी पर्ची पर वोट डाल आया जाता है। मौका मिले तो वो भी फायदा उठा लीजियेगा। उन्होने कहा कि कोशिश करियेगा कि जिसका वोट है उसी का वोट डलवाएं लेकिन अगर वो यहाँ न हो तो थोड़ा बहुत कर सकते है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Budaun / भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य जनता से बोली, मौका मिले तो फर्जी वोट डाल आना – देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो