script

बदायूं में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मडंल अध्यक्ष की हत्या

locationबदायूंPublished: May 13, 2020 09:46:40 am

Submitted by:

jitendra verma

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बदायूं में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मडंल अध्यक्ष की हत्या

बदायूं में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मडंल अध्यक्ष की हत्या

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष कृष्णपाल जाटव की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना में पूर्व बूथ अध्यक्ष भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
स्प्रे मशीन को लेकर हुआ विवाद
उसावां थाना क्षेत्र के बुधुआ नगला और बमनपुरा गाँव के लोगों के बीच स्प्रे मशीन को लेकर हुआ था। 10 मई को कल्याण यादव ने अनिल जाटव और उसके भाई के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी।बताया जा रहा है मंगलवार को अनिल जाटव पर हमला हुआ और भाजपा अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल जाटव अनिल को लेकर वापस गाँव आ रहे थे। रास्ते में विपक्षी लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडों से पीट दिया जिससे भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गई।

चार गिरफ्तार

घटना की जानकारी एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि 10 मई को स्प्रे मशीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद भाजपा नेता की हत्या की गई है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो