बदायूं

करवाचौथ से पहले इस शहर में बड़ी घटना, आठ महिलाओं का उजड़ गया सुहाग, मातमी माहौल ने दहलाया दिल

बदायूं विस्फोट, 8 की मौत, 5 घायल, जानिये किस तरह हुआ ये हादसा

बदायूंOct 26, 2018 / 08:14 pm

अमित शर्मा

budaun explosion

बदायूं। उत्तर प्रदेश बदायूँ में आज एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौत हो गयी और 5 लोग घायल हो गए। धमाका इतना भयानक था कि इमारत की ईंटें 200 मीटर के दायरे में बिखर गईं। धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गयी और लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर कांप गए।
यहां की है घटना
बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रसूलपुर में सड़क के किनारे बनी दुकानों में गांव दौरी नरोत्तमपुर का रहने वाला संजू पटाखा बनाने का काम करता था। संजू को साल 2016 में पटाखा बनाने का लाइसेंस मिला था। संजू आज अपने पटाखा के गोदाम में था कि तभी करीब 4 बजे विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और इमारत की ईंटें 200 मीटर के दायरे में फैल गईं, हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गयी। इन 8 मृतकों में 2 लोग ऐसे थे जो सड़क पर जा रहे थे औऱ धमाके से उनकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से इमारत में रखे विस्फोटक को निष्क्रिय किया। दो जेसीबी मशीन लगाकर इमारत के टूटे हुए हिस्से को हटाकर लोगों को निकाला गया। इस हादसे मे 8 लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

Hindi News / Budaun / करवाचौथ से पहले इस शहर में बड़ी घटना, आठ महिलाओं का उजड़ गया सुहाग, मातमी माहौल ने दहलाया दिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.