scriptमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगमन पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा ये शहर | cm yogi adityanath visit in budaun on 27 may 2018 | Patrika News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगमन पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा ये शहर

locationबदायूंPublished: May 26, 2018 10:19:29 am

Submitted by:

suchita mishra

27 मई को बदायूं पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जाने उनके पूरे कार्यक्रम का विवरण।

बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 मई के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री को सब कुछ अच्छा दिखाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री जिन रास्तों से होकर गुजरेंगे, उन पर सफाई की जा रही है। टूटी सड़क बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। शहर की दीवारों को भी खूबसूरत पेंटिंग से सजाया जा रहा है।
जिला अस्पताल और कलेक्ट्रट में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है, जिस हॉल में मुख्यमंत्री मीटिंग लेंगे, उसकी साफ-सफाई की जा रही है। मुख्यमंत्री बदायूं में लगभग तीन घंटे में रुकेंगे। इस दौरान वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे, उसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। फिर 100 करोड़ एवं 112 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जिले में मुख्यमंत्री की सुरक्षा तुरस्त कर ली गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और कलेक्ट्रट छाबनी में तब्दील रहेगा। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने रविवार के अवकाश को निरस्त कर दिया है और आदेश जारी किया है कि सभी विभाग मुख्यमंत्री के बदायूं में रहने तक खुले रहेंगे।
मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड और बदायूं के कलाकार कर रहे काम
पूरे शहर की सफाई में लगभग 300 कर्मचारी दिनरात लगकर काम कर रहे हैं। शहर को खूबसूरत दिखाने के लिए मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड और बदायूं के कलाकार शहर की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ से बदायूं पहुंचेंगे। पुलिस लाइन के हैलीपैड पर उनका हैलीकॉप्टर उतरेगा और फिर वे वहां से सीधे कलेक्ट्रेट यानी जिलाधिकारी कार्यालय जायेंगे।
सारे कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सारे कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में ही होंगे। मुख्यमंत्री लगभग बदायूं में तीन घंटे रुकेंगे। इस दौरान वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग के दौरान वे वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जनता तक लाभकारी योजनाओं तक पहुंचाने के लिए टिप्स भी देंगे। उसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। फिर 100 करोड़ एवं 112 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जिले में मुख्यमंत्री की सुरक्षा दुरुस्त कर ली गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और कलेक्ट्रट छाबनी में तब्दील रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो