महिला को किया क्वारेंटीन
बदायूं के बदरपुर की महिला महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला की जाँच बरेली में हुई थी। बरेली के जिला प्रशासन ने इसकी सूचना बदायूं के स्वास्थ्य विभाग को दी। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में क्वारेंटीन किया गया है।
बदायूं में 16 केस बदायूं में इस महिला के पहले कोरोना के 16 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी को बरेली के एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद पांच मरीज स्वास्थ्य होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं जबकि 11 मरीजों का अभी भी इलाज जारी है।