बदायूं

बदायूं की महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि, निजी लैब में हुई जांच

महिला का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और ऑपरेशन के महिला की निजी लैब में जांच कराई गई थी

बदायूंMay 07, 2020 / 10:32 am

jitendra verma

बदायूं की महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि, निजी लैब में हुई जांच

बदायूं। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। महिला का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और ऑपरेशन के महिला की निजी लैब में जांच कराई गई थी। जांच में महिला कोरोना संक्रमित निकली है। महिला को जिला अस्पताल में क्वारेंटीन किया गया है और उसका सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही महिला के परिवार और निजी अस्पताल में महिला को इंजेक्शन लगाने वाली स्वास्थ्य कर्मी को भी क्वारेंटीन किया गया है।

महिला को किया क्वारेंटीन
बदायूं के बदरपुर की महिला महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला की जाँच बरेली में हुई थी। बरेली के जिला प्रशासन ने इसकी सूचना बदायूं के स्वास्थ्य विभाग को दी। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में क्वारेंटीन किया गया है।

बदायूं में 16 केस

बदायूं में इस महिला के पहले कोरोना के 16 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी को बरेली के एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद पांच मरीज स्वास्थ्य होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं जबकि 11 मरीजों का अभी भी इलाज जारी है।

Home / Budaun / बदायूं की महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि, निजी लैब में हुई जांच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.