scriptमहात्मा गांधी पर प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश, पुतला फूंक भाजपा से की बड़ी मांग | Congress huge demand from BJP after Pragya Thakur's statement | Patrika News

महात्मा गांधी पर प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश, पुतला फूंक भाजपा से की बड़ी मांग

locationबदायूंPublished: May 17, 2019 03:02:18 pm

Submitted by:

jitendra verma

कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान की निंदा की और प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूँका।

Congress huge demand from BJP after Pragya Thakur's statement

महात्मा गांधी पर प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश, पुतला फूंक भाजपा से की बड़ी मांग

बदायूं। महात्मा गांधी पर प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूँका। अजंता होटल चौक पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमकार सिंह एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफ़ी अहमद के संयुक्त नेतृत्व में भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान की निंदा की और प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूँका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
प्रज्ञा ठाकुर का बयान निंदनीय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बापू का हत्यारा गोडसे देशभक्त इसलिए लगता है क्योंकि वे खुद आतंकवादी जैसी संगीन धाराओं में जेल जा चुकी है और नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा को अपने उम्मीदवार से दूरी बना लेना काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर नरेंद्र मोदी, प्रज्ञा सिंह ठाकुर एवं पूरी भाजपा को देश देश से माफी मांगनी चाहिए इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा इस कथन की जितनी निंदा की जाए वो कम है।
ये रहें मौजूद

इस अवसर पर अरवेश कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, सचिन यादव, अमलेश यादव, हरीश यादव, धनवीर सिंह यादव, मोहित यादव, सौरभ यादव, देवेंद्र पाल, दीपक शर्मा, प्रमोद सागर, आदित्य शर्मा, नूर अहमद, जहांगीर, सत्यवीर सिंह, सेवेंद्र सिंह यादव फ़ज़ल, बब्बू चौधरी, अज़हर अली, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे.
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो