बदायूं

बदायूं में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- भाजपा सरकार में गुंडे गले में तख्ती लगाकर घूमते

Lok Sabha Election 2024: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज यानी गुरुवार को बदायूं में बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

बदायूंApr 18, 2024 / 04:20 pm

Anand Shukla

Deputy CM Brajesh Pathak

Lok Sabha Election 2024: बदायूं में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की नामांकन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा का चुनाव इंडिया गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के बीच में है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जो योजना चलाई हैं, उससे गरीब आदमी का जीवन का स्तर उठा है।

इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष के समय की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। यह पूरा भारतवर्ष जानता है। खेलों में घोटाला, कोयला घोटाला, सेना के जवानों के साथ घोटाला। पुलवामा अटैक के बाद मोदी की 56 इंच की छाती का ही कमाल था कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी केंद्र को नष्ट किया था।
यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने किया श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, 22 अप्रैल को पूर्णाहुति

भारत की बात पूरी दुनिया है सुनती

डिप्टी सीएम ने कहा, “भारत दुनिया में जो कहता है उसकी बात पूरी दुनिया में सुनी जाती है, यह है मोदी का भारत। जब- जब सपा की सरकारी रही है भाई भतीजावाद भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में दंगे हुए थे। भाजपा की सरकार में गुंडे गले में तख्ती लगाकर घूमते हैं। अपराधी कहते हैं कि हम सब्जी बेच लेंगे लेकिन हमें जेल मत भेजना।”
उन्होंने मंच से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने लोगों से वायदा किया कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी सभी को अपने परिवार की तरह रखेगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Budaun / बदायूं में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- भाजपा सरकार में गुंडे गले में तख्ती लगाकर घूमते

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.