scriptसपा के पूर्व विधायक आबिद रजा का मैरिज हॉल ढहाया गया | Former SP MLA Abid Raza's marriage hall Demolished | Patrika News

सपा के पूर्व विधायक आबिद रजा का मैरिज हॉल ढहाया गया

locationबदायूंPublished: Oct 29, 2018 09:49:39 pm

प्रसाशन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पूर्व विधायक आजम खान के करीबी माने जाते हैं।
 

बदायूं। बदायूं सदर सीट से सपा के पूर्व विधायक आबिद रज़ा द्वारा अवैध कब्जा कर सोत नदी पर बनाए गए मैरिज हॉल को प्रशासन तुड़वा दिया। प्रसाशन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पूर्व विधायक आजम खान के करीबी माने जाते हैं। भाजपा ने विधानसभा में सोत नदी पर कब्जे को चुनावी मुद्दा बनाया था। कल ही सिचाई मंत्री ने जल्द कार्रयवाई की बात कही थी।
2017 में था चुनावी मुद्दा
सपा सरकार के समय में पूर्व विधायक ने सोत नदी पर अवैध रूप से मैरिज हॉल का निर्माण शुरू हुआ था । 2017 में बदायूँ विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बना था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 6 जेसीबी मशीन अवैध निर्माण को तोड़ने में लगी रहीं।
जांच में पाया गया था अवैध
अवैध निर्माण की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट बदायूँ ने जांच करके निर्माण को अवैध मानते हुए तोड़ने के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ पूर्व विधायक ने डीएम बदायूँ के यहाँ अपील की थी। डीएम ने अपील खारिज करते हुए 22 अक्टूबर, 2018 को सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को सही ठहराया था। जिसके बाद से निर्माण टूटने की अटकलें लग रही थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो