script

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू, 8 घंटे में पहुंचाएगा मेरठ से प्रयागराज

locationबदायूंPublished: Apr 11, 2022 01:12:52 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

बरेली-मथुरा हाईवे पर जनपद के विनावर कस्बे के घटपुरी पर अडानी ग्रुप के इंजीनियरों ने जय किसान पेट्रोल पंप के पास गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसका निर्माण मेरठ (Meerut) से प्रयागराज (Prayagraj) तक किया जाएगा जोकि बदायूं की 4 तहसील और 85 गांवों से होकर गुजरेगा।

ganga.jpg
बरेली-मथुरा हाईवे (Bareilly-Mathura Highway) पर जनपद के विनावर कस्बे के घटपुरी पर अडानी ग्रुप के इंजीनियरों द्वारा जय किसान पेट्रोल पंप के पास गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के बाद इसे तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) योगी सरकार (Yogi Government) का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण मेरठ (Meerut) से प्रयागराज (Prayagraj) तक किया जाएगा जोकि बदायूं (Budaun) की 4 तहसील और 85 गांवों से होकर गुजरेगा। दरअसल, इस एक्सप्रेसवे की लगभग 9 किमी दूरी बदायूं में तय होगी। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से मात्र आठ घंटे में मेरठ से प्रयागराज पहुंचा जा सकेगा।
भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों को दिए 945 करोड़ रुपए

गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के निर्माण के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं इसके निर्माण के लिए विनावर के गांव भेसामई में मशीनें भी पहुंच गई है और भूमि समतलीकरण का काम भी शुरू हो गया है। उधर, शासन से जिले को भूमि अधिग्रहण करने के लिए 945 करोड़ रुपये किसानों को दिया गया है। भूमि को उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने हाईवे डवलपमेंट आथॉरिटी को हैंडओवर कर दिया गया है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे की सबसे अधिक दूरी बदायूं (Budaun) जनपद से होकर ही गुजरेगा। जोकि जनपद की चार तहसीलों से होकर एक्सप्रेसवे गुजर रहा है।
85 गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे

बता दें कि बदायूं की चार तहसीलों से होते हुए गुजरने वाला एक्सप्रेसवे यहां करीब 95 किमी दूरी तय करेगा। वहीं मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किमी होगी। यह जिले की चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। एक्सप्रेसवे बिसौली के 38, दातागंज के 27, बदायूं के 18 और बिल्सी तहसील के दो गांवों में गुजरेगा। बिसौली में सबसे ज्यादा, बिल्सी में सबसे कम भूमिएक्सप्रेस वे के लिए बिसौली के 38 गांवों में सबसे ज्यादा 511.222 भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। बिल्सी में सबसे कम 23.424 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसके अलावा तहसील सदर में 259.973 और दातागंज में 264.7348 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो