scriptबदायूं में किडनैपिंग, राजस्थान में रेप, पीड़िता ने कहा-कार्रवाई नहीं हुई थाने में कर लूंगी आत्महत्या | Girl Kidnapped in Badaun Got Molested in Rajasthan | Patrika News

बदायूं में किडनैपिंग, राजस्थान में रेप, पीड़िता ने कहा-कार्रवाई नहीं हुई थाने में कर लूंगी आत्महत्या

locationबदायूंPublished: Dec 10, 2021 06:52:52 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

जिले की युवती का राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस बुधवार रात युवती को राजस्थान से ले आई। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Girl Kidnapped in Badaun Got Molested in Rajasthan

Girl Kidnapped in Badaun Got Molested in Rajasthan

बदायूं. जिले की युवती का राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस बुधवार रात युवती को राजस्थान से ले आई। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 22 वर्षीय युवती सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी मां के मुताबिक युवती का विवाह फरवरी 2021 में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। युवती नवंबर में अपनी छोटी बहन के जन्मदिन पर मायके आई थी। इसके बाद 21 नवंबर को वह ससुराल जा रही थी कि तभी रास्ते से उसे अगवा कर लिया गया। जब मायके वालों ने ससुराल में फोन कर उसके आने की जानकारी ली तो घर वालों को जानकारी हुई कि वह नहीं पहुंची है। उसके बाद परिवारवाले युवती की तलाश में जुट गए। उन्होंने थाने आकर युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी। तब से पुलिस भी युवती को तलाश कर रही थी।
युवती के मुताबिक तभी रास्ते से उसे अगवा कर लिया गया। इसके दूसरे दिन ससुराल वालों ने युवती को घर भेजने की बात कही तो मायके वाले हैरान रह गए। बता दें कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बुधवार को युवती को राजस्थान में खोज निकाला। उसके बाद पुलिस युवती को बदायूं ले आई। युवती ने बताया कि वह मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसमें उसका पति भी शामिल था लेकिन वह रास्ते में कहीं लापता हो गया। कुछ लोग उसे राजस्थान ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने उसके आरोपी पति को पकड़ लिया।
कार्रवाई नहीं तो थाने में कर लेगी आत्महत्या

बृहस्पतिवार दोपहर सिविल लाइंस थाने में आरोपी से पूछताछ के दौरान युवती और उसकी मां ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती की मां बोली अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह थाने में जान दे देगी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं मामला शांत हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो