यह है पूरा मामला
26 मार्च को पुलिस ने खेत से एक लड़की का जला हुआ शव बरामद किया था। एसएसपी अशोक कुमार ने इस मामले का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया था। पुलिस ने जांच में लड़की की शिनाख्त कर चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे। पुलिस के मुताबिक मनीषा उर्फ सुरभि और शिवम नामक लड़के के बीच प्रेम संबंध थे। शिवम की निगाह मनीषा के दादा रिटायर टीचर बादाम सिंह की संपति पर थी। जब यह बात लड़की के दादा को पता चली तो उन्होंने अपनी इकलौती पोती को अपनी संपति देने से इंकार कर दिया। मनीषा को संपति को न मिलता देख शिवम ने उससे शादी करने मना कर दिया। इसी बात से आहत मनीषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसलिए जला दी पोती की लाश
मृतका के दादा बादाम सिंह ने बताया कि कमरे में पोती का शव लटका देख वो घबरा गए। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करे। इसीलिए दादा और पिता ने मनीषा की लाश को पास खैरी के जंगल के खेत में भूसे से जला दिया। बादाम सिंह ने यह भी कहा कि पोती की लाश जलाते वक्त उन्होंने सोचा था कि वो पूरी घटना पुलिस को बता दें, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं पड़ी।
दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि लड़की का शव जलाने के आरोप में उसके दादा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का पिता फरार है। एसएसपी का कहना है कि प्रेमी के शादी से इंकार करने के बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।