बदायूं

शादी वाले दिन वर पक्ष ने फोन पर कही ऐसी बात कि मच गया हाहाकार, नहीं उठी दो बहनों की डोली

शादी वाले दिन लड़के पक्ष ने फोन करके शादी के लिए इंकार कर दिया, इसके कारण दो बहनों की शादी नहीं हो सकी।
 

बदायूंMay 08, 2019 / 12:43 pm

suchita mishra

dulhan

बदायूं। उघैती के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों की शादी दिल्ली के तीन सगे भाइयों से तय की थी। शादी को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी थी। सोमवार को बारात आनी थी। लेकिन ऐन वक्त पर लड़के पक्ष की ओर से शादी के लिए इंकार कर दिया गया। इसके बाद लड़कियों के पिता ने थाने में जाकर लड़के पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये है मामला
उघैती के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों की शादी दिल्ली के रिठाला के रहने वाले तीन सगे भाइयों के साथ तय की थी। सोमवार को बारात आनी थी। लड़कियों के पिता के मुताबिक लड़कों के पिता ने उनसे चार लाख रुपए की मांग की थी और रुपए बैंक खाते में डालने के लिए कहा था। 28 अप्रैल को लड़कों के पिता गांव आए और बदायूं ले जाकर शादी के कार्ड छपवाए। इसके बाद संदेह की कोई स्थिति नहीं लग रही थी, लिहाजा कन्या पक्ष ने भी शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दीं।
लड़की पक्ष का कहना है कि दो मई को लड़कों के पिता फिर से गांव आए और बोले कि वे तीन के बजाय दो लड़कों की ही शादी करेंगे, तभी नकद रुपए ले लेंगे। लड़की के पिता इस पर भी तैयार हो गए। सोमवार को बारात आनी थी। तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। सारे रिश्तेदार आ चुके थे। लेकिन तभी दोपहर में लड़के पक्ष की ओर से सूचना आयी कि वे शादी नहीं करेंगे। ये सुनकर लड़की पक्ष के घर में हाहाकार मच गया। इसके बाद लड़कियों के पिता ने थाने में तले जमीन खिसक गई। लड़कियों के पिता ने दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने की तहरीर थाने में दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.