बदायूं

Lok Sabha Election 2024: बदायूं में फिर बदलेगा सपा का उम्मीदवार, शिवपाल यादव छोड़ेंगे सीट, अखिलेश को लिखा पत्र

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के बदायूं में समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार फिर बदल सकता है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर यह सीट छोड़ने की इच्छा जताई है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

बदायूंApr 02, 2024 / 08:28 pm

Vishnu Bajpai

शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र।

Lok Sabha Election 2024 UP News: यूपी की बदायूं लोकसभा सीट पर काफी जद्दोजहद करने के बाद समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की घोषणा के बाद से शिवपाल सिंह यादव की उम्मीदवारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि शिवपाल अपनी जगह अपने बेटे को बदायूं से चुनाव लड़ा सकते हैं। हालांकि इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह बदायूं में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच गए। अब शिवपाल सिंह ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बदायूं लोकसभा सीट से अपने बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव दिया है।
बदायूं की ताजा खबरेंः Latest News Budaun


सपा ने शिवपाल यादव को बदायूं सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद से ही आदित्य यादव के बदायूं से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। इसका एक कारण यह भी था कि उम्मीदवार घोषित होने के काफी दिनों तक शिवपाल सिंह यादव बदायूं नहीं पहुंचे। हालांकि बाद में वे आदित्य यादव को साथ लेकर बदायूं में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इसके बाद आदित्य यादव के बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लग गया।
यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव के लिए चुनौती बनेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? सियासत में अपने गुरु को मात देकर आगे बढ़े ये नेता

बताया जा रहा है कि इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवपाल और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच इस मसले पर खुलकर बातचीत हुई। सपा के दिग्गज नेताओं की सलाह पर ही शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पत्र भेजकर बदायूं लोकसभा सीट से आदित्य यादव को सपा का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही एक बार फिर सियासी हलकों में सपा का उम्मीदवार बदलने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि बदायूं से शिवपाल और आदित्य यादव में से लोकसभा चुनाव कौन लड़ेगा, इसका निर्णय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही लेना है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Budaun / Lok Sabha Election 2024: बदायूं में फिर बदलेगा सपा का उम्मीदवार, शिवपाल यादव छोड़ेंगे सीट, अखिलेश को लिखा पत्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.