scriptनारी सुरक्षा सप्ताह: आत्मरक्षा के इन तरीकों से दें मनचलों को मुंहतोड़ जवाब | self defence techniques for women in hindi | Patrika News

नारी सुरक्षा सप्ताह: आत्मरक्षा के इन तरीकों से दें मनचलों को मुंहतोड़ जवाब

locationबदायूंPublished: Dec 05, 2017 01:54:08 pm

उत्तर प्रदेश पुलिस 4 से 10 दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्ताह मना जा रही है। इसी के तहत पुलिस छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही है।

Self defense Tips For Women
बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस 4 से 10 दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्ताह मना जा रही है। इसी क्रम में बदायूं पुलिस द्वारा सोमवार को राजकीय महिला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा करने के उपाय भी बताए गए। बदायूं पुलिस पूरे सप्ताह तमाम महिला स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी
नारी सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन एसएसपी चंद्र प्रकाश ने छात्राओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि लड़कियां खुद को असहाय या कमजोर न समझें। कार्यक्रम में एसएसपी ने सभी छात्राओं और महिलाओं को अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने यूपी 100, वूमेन पॉवर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्कवॉड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, ट्विटर सेवा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में एसएसपी ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के कई टिप्स बताएं।
छात्राएं, महिलाएं इस तरह करें अपनी रक्षा
– यदि कोई हमला कर रहा है तो सबसे पहले शोर मचाएं। जितनी तेज हो सके चिल्लाएं, इससे सामने वाले का हौसला टूट जाता है। आसपास के लोग मदद के लिये आ सकते हैं।
– यदि कोई गम्भीर स्थिति आती है तो दिमाग को संतुलित रखे घबराने से सामने वाला और हावी हो जाता है किसी भी व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।
-सेल्फ डिफेन्स के लिये जो भी चीज हाथ में उससे हमला कर दें। ये ना सोचे कि उससे सामने वाले का सर फटेगा या और कोई चोट आयेगी। अपने बचाव में की गयी कार्रवाई अपराध की श्रेणी में नहीं आती।
– हो सके तो छात्राएं, महिलाएं अपने पास हमेशा मिर्च पाउडर, पेपर स्प्रे की बोतल रखें। अपने बचाव के लिये इसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
– अपने मोबाइल फोन के फास्ट डायल मोड में 1090, यूपी 100 सहित अपने खास परिचितों के नम्बर रखे। यदि 1090 पर सम्पर्क ना हो पाये तो इस स्थिति में 9454401090 नंबर पर एसएमएस कर सकती हैं। यदि किसी भी तरह का शोषण या छेड़खानी हो तो तत्काल पुलिस को यूपी 100, 1090 पर सूचना दें। आपकी सर्तकता ही आपका बचाव है।

इस मौके पर एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो कम से कम दो अलग-अलग कॉलेज का भ्रमण करेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि एक ही कॉलेज में दो अधिकारी न जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो