scriptसांसद धर्मेंद्र यादव के घायल होने के बाद लगा दी ट्रक में आग, संसदीय क्षेत्र में आक्रोश में हैं लोग | SP MP Dharmendra Yadav Injured Protest by Samjwadi Party Leaders | Patrika News

सांसद धर्मेंद्र यादव के घायल होने के बाद लगा दी ट्रक में आग, संसदीय क्षेत्र में आक्रोश में हैं लोग

locationबदायूंPublished: Feb 13, 2019 10:49:36 am

कई स्थानों पर फूंके गए पुतले, बुधवार को समाजवादी पार्टी कर रही है बड़ा प्रदर्शन

fire, sp mp dharmendra yadav

demo picture

बदायूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बदायूं के सांसद धर्मेद्र यादव पर हुए लाठी-चार्ज की सूचना से जिले भर के सपाई आक्रोशित हो उठे। जगह-जगह प्रदर्शन हुआ तो जाम भी लगा दिया गया। सिविल लाइंस की मंडी समिति पुलिस चौकी पर खड़े ट्रक में आग लगा दी गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आग को बुझा दिया। बुधवार को सपाइयों ने बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जिसके देखते हुए शहर में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। सुबह से ही शहर में पुलिस का कड़ा पहरा है। जगह जगह पुलिस तैनात कर दी गई है।
पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
सपा जिला सचिव सलीम अहमद के नेतृत्व में जालंधरी सराय पर प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका कर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जाखिर खां, शकील बाबू, बल्लू, सुहेल, शराफत, मुन्ना, शमीम, जाकिर आदि मौजूद रहे। पूर्व डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव, सछास जिलाध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में एकजुट हुए सपाइयों ने कचहरी तिराहे से लेकर मंडी समिति तक उग्र प्रदर्शन किया। जिले भर में विरोध प्रदर्शन देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही देर में शहर से लेकर देहात तक का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया।
सपाइयों का हाईवे पर हंगामा
सपाइयों ने हाईवे पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। देहात क्षेत्रों में भी सपा ने जमकर विरोध जताया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने हाईवे पर हंगामा किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो