scriptकर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी | Troubled by debt, farmer commits suicide by hanging himself | Patrika News

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

locationबदायूंPublished: Oct 10, 2019 12:42:52 pm

Submitted by:

jitendra verma

किसान छह अक्टूबर से घर से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के सदरपुर गाँव के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। किसान छह अक्टूबर से घर से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। किसान का शव खेत में पेड़ की डाल से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
80 हजार लिया था कर्ज
सदरपुर गाँव के रहने वाले 52 वर्षीय किसान हेम सिंह ने मुर्गीपालन के लिए भूमि विकास बैंक से 80 हजार का कर्ज लिया था। परिजनों के मुताबिक़ हेम सिंह ने कर्ज तो लिया था लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वो एक भी रुपया नहीं जमा कर सके थे। जिससे कर्ज बढ़ता चला गया मौजूदा समय पर किसान पर दो लाख से ज्यादा का कर्जा हो चुका था। उन्हें डर सता रहा था कि कर्ज न चुका पाने के कारण कहीं उन पर कार्रवाई न हो जाए।
कर ली आत्महत्या
छह अक्टूबर की शाम हेम सिंह अपने घर से निकले थे लेकिन घर वापस नहीं आए। परिजन उन्हें तलाश रहे थे। उनका शव खेत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमे हेंगिंग की पुष्टि हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो