scriptप्रेमी के भाई ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, वजह हैरान करने वाली | two brothers arrested for girlfriend murder case in budaun | Patrika News

प्रेमी के भाई ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, वजह हैरान करने वाली

locationबदायूंPublished: Feb 07, 2018 01:08:56 pm

सात साल का प्यार एक ही पल में खत्म हो गया। अब दोनों सगे भाई सलाखों के पीछे हैं।

हत्यारोपी दोनों भाई
बदायूं। सात साल का प्यार एक ही पल में खत्म हो गया। शादी की बात करने गए प्रेमी और उसके भाई ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में प्रेमिका की बहन भी गोली लगने से घायल हो गई। प्रेमी-प्रमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने तीन फरवरी को हुए इस मंगलवार का खुलासा करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

ये है पूरा मामला
बदायूं में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रामनाथ कालोनी में तीन फरवरी को लवली नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने उसकी बड़ी बहन के आंख में गोली मार दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने सुमित और अमिन नाम के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। मुख्य हत्यारोपी सुमित ने बताया कि उसका भाई अमित लवली उर्फ इलू से बहुत प्यार करता था। वो अपनी बहन और दोस्त के साथ लवली से शादी की बात करने शाम को उसके घर पर गया था। जब वो लोग घर के अंदर थे कि तभी लवली की बहन नीरज ने गेट में ताला डाल दिया और पुलिस से पकड़वाने की धमकी देकर झगड़ा करने लगी। इसी बात को लेकर नोकझोंक होने लगी और पुलिस को फोन करने लगी। अपनी जान फंसते देख उसने तमंचे से गोली मार दी। जिसमें लवली की गोली लगने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन गोली लगने से घायल हो गई। इसके बाद सुमित ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया था।
सात साल से थे प्रेम संबंध
सुमित ने यह भी बताया कि उसके भाई अमित और लवली के बीच सात साल से संबंध थे। सुमित उससे शादी करना चाहता था, मगर उसने मना कर दिया। एक गांव के होने के नाते लड़की के घरवाले तैयार नहीं थे। सुमित बीएससी सेकंड ईयर का छात्र है। जबकि उसका भाई एमए कर रहा है। प्रेमिका लवली भी एमए की छात्रा थी।

आरोपियों को भेजा जेल
एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि शादी तय करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें सुमित द्वारा गोली चलाई गई। जिसमें लवली की मौत हो गई और उसकी बहन गोली लगने से घायल हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों ने मामले में दो महिलाओं पर भी आरोप लगाया है। जिनकी तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो