scriptफेरों पर दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बैरंग लाैटी बरात | After seeing the groom, the bride refused the wedding | Patrika News

फेरों पर दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बैरंग लाैटी बरात

locationबुलंदशहरPublished: Apr 06, 2021 07:34:44 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

पुलिस कार्रवाई से दोनों पक्षों ने किया इंकार
मंत्रों के बीच खड़ी हुई दुल्हन ने कर दिया मना

दो दुल्हनों के दोहरे कांड में फंसा दुल्हा, सिर धुन रहा परिवार

दो दुल्हनों के दोहरे कांड में फंसा दुल्हा, सिर धुन रहा परिवार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बुलंदशहर. एक शादी समारोह के दौरान ऐसा मामला सामने आया जहां पर दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही मूड बदल दिया। दूल्हे को देख उखड़ी दुल्हन ने मंत्रोच्चारण के बीच ही खड़े होकर शादी से मना कर दिया जिससे शादी में विवाद हो गया। दुल्हन के इस तरह से मना करने पर शादी समारोह में विवाद गहरा गया और दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया जिसके बाद बरात वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें

दो दिन पहले हुई थी शादी, बाथरूम में फंदे से लटका मिला फाैजी का शव

मामला बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र कहा है। यहां पूर्व में तय हुई शादी के लिए दोनों पक्षों से चार-चार लोग शादी कराने के लिए क्षेत्र के एक दुर्गा मंदिर में गए हुए थे। दोनों पक्षों की तरफ से शादी संपन्‍न कराई जा रही थी। इसी बीच में अचानक से लड़की बीच में ही खड़ी होकर शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद सभी अचंभित हो गए। मंत्र का उच्‍चारण कर रहे पंड़ित भी चुप हो गए। फिर एकाएक गहरे सन्‍नाटे के बीच शोर गुल शुरू हो गया। इसके बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। हालांकि बाद में दोनों पक्ष के लोग आपसी समझौता करके वापस लौट गए।
यह भी पढ़ें

कोरोना वायरस का संक्रमण ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में शादी-समारोहों के लिए पाबंदी और कड़ी हो जाएगी

कोतवाली क्षेत्र के ही अलग-अलग गांव निवासी युवक और युवती के परिजन सोमवार रात नव दुर्गा शक्ति मंदिर में शादी करने पहुंचे थे। विवाद बढ़ता हुआ देखकर कुछ लोगों ने फोन करके जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकि इसी बीच दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया और वह बिना शादी किए ही वापस घर लौट गए। कोतवाली के एसएसआई संदीप कुमार ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो