उन्होंने बताया कि महाराजा सूरजमल ने करीब 80 से ज्यादा लड़ाइयां जीती हैं। यह सिर्फ शहीद महाराजा सूरजमल का अपमान नहीं बल्कि उस दौरान युद्ध में शहीद हुए 7 लाख से अधिक अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। जिस पर देश के नागरिकों को सख्त ऐतराज है। नाराजगी व्यक्त करते हुए चौधरी अरब सिंह ने बताया कि यदि इस फिल्म पर रोक नहीं लगाई जाती है। तो संपूर्ण भारत में जाट समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।
गौरतलब है कि 6 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म पानीपत हिस्टोरिकल ड्रामा मूवी है। ये फिल्म आशुतोष ग्वारिकर के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के डायलॉग अशोक चक्रधर द्वारा लिखे गए हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। सौ करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक करीब 40 करोड़ तक कि कमाई कर ली है।