scriptBangladeshi arrested for living Indian for 33 years from bulandshahar | UP News: 33 सालों से भारतीय बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, पासपोर्ट जांच में खुली पोल | Patrika News

UP News: 33 सालों से भारतीय बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, पासपोर्ट जांच में खुली पोल

locationबुलंदशहरPublished: Aug 26, 2023 08:40:11 am

Submitted by:

Aniket Gupta

UP News: यूपी के बुलंदशहर से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि वह बांगलादेश से आकर अवैध तरीके से हिंदुस्तान में रह रहा था।

UP News
33 सालों से भारतीय बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार
UP News: यूपी के बुलंदशहर से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि वह बांगलादेश से आकर अवैध तरीके से हिंदुस्तान में रह रहा था। आरोपी 33 साल पहले भारत आया, जिसके बाद वह कलकत्ता और सहारनपुर में रहने के बाद पिछले 28 सालों से अपनी पहचान छुपाकर बुलंदशहर में रह रहा था। बता दें कि आरोपी फिजियोथेरेपी का काम करता है। साल 1995 में उसने बुलंदशहर में ही एक महिला से निकाह किया था। मामले की पोल तब खुली जब उसके पासपोर्ट बनवाने के लिए किए गए आवेदन की जांच हुई। फिलहाल, पुलिस और खुफिया विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.