scriptभाजपा के कट्टर सर्मथक भी अब कर रहे हैं पार्टी का विरोध, कहीं ये बुरे दिन का आगाज तो नहीं | BJP blind supporter against the party Policies nikay chunav 2017 | Patrika News

भाजपा के कट्टर सर्मथक भी अब कर रहे हैं पार्टी का विरोध, कहीं ये बुरे दिन का आगाज तो नहीं

locationबुलंदशहरPublished: Nov 06, 2017 04:40:18 pm

Submitted by:

pallavi kumari

भाजपा के समर्थक की उनकी नीतियों से खुश नहीं, कर रहे हैं खलेआम विरोध

BJP sabhasad list in Barabanki UP Hindi News

bjp banner

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक उठा-पटक शुरु हो गई है। प्रदेश की सारी पार्टियां अपनी रणनीति तैयार करने में लगी है। वहीं इसी बीच बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी की लगी एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्टर पर लिखा है, ‘कमल का फूल व्यापारियों की भूल, भाजपा वाले वोट मांगकर शर्मिन्दा न हो। बतादें कि BJP की शोषणकारी नीतियों से नाराज बुलंदशहर के व्यापारी ने नगर पालिका चुनाव से पहले पार्टी का बहिष्कार कर दिया है। व्यापारी ने अपनी दुकानों पर पार्टी विरोध बैनर टांग दिए हैं।
बुलंदशहर के गुलावठी सैदपुर रोड व्यापारी की किराने की दुकान हैं। व्यापारी नरेन्द्र गोयनका ने भाजपा की शोषणकारी नीतियों से नाराज होकर बैनर लगाया है। व्यापारी नरेन्द्र गोयनका की मानें तो वह भाजपा के कट्टर सर्मथक हैं और हमेशा भाजपा को ही वोट देते हैं लेकिन व्यापारी भाजपा की नीतियों से इस कदर परेशान है कि उन्होंने यह कदम उठाया है। व्यापारी का कहना है कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा शोषण व्यापारी का हो रहा है।
व्यापारी नरेन्द्र गोयनका ने कहा कि नगर में पक्षपातपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। भाजपा सरकार के अधिकारियों ने पराग डेयरी के पीछे एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया। यही नहीं प्रदूषण के नाम पर नगरपालिका कर्मचारियों ने व्यापारियों की दुकानों से पॉलीबैग जब्त कर ले गए, लेकिन पॉलिथीन पर रोक लगानी है तो पॉलिथीन के उत्पादन पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी आये दिन व्यापारियों का शोषण करते हैं। साथ ही कहा कि जीएसटी से भी व्यापारियो का शोषण हो रहा है।
इस बात से नाराज होकर व्यापारी ने अपनी दुकान पर पर पार्टी विरोध बैनर टांग दिए है। बैनर में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फुल को उल्टा छापा गया है। वहीं, “कमल का फूल व्यापारियो की भूल, भाजपा वाले वोट मांगकर शर्मिन्दा न हो” बैनर पर लिखा हुआ है। लोग इस बैनर का सोशल मीडिया पर बूरे दिन का आगाज मान रहे हैं।
गुलावठी के भाजपा नगरध्यक्ष अनिल सिंहल ने बताया कि नगर पालिका परिषद की पक्षपात पूर्ण कार्यशैली से व्यापरी नरेन्द्र गोयनका नाराज हैं। पालिका पर पक्षपातपूर्ण अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर व्यापारी को सरकार विरोधी बनाने का कार्य किया है। व्यापारी वर्ग चाहता है कि राज सरकार कार्य के दौरान संगठन के कार्यकर्ता अधिकारियों को रोकें, लेकिन जब भाजपा कार्यकर्ता अधिकारियों से वार्ता करते हैं तो वो सुनने को तैयार नहीं होते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो