script

Video: अचानक शोकसभा में बदल गई भाजपा की बैठक, BJP नेता ने कह दी बड़ी बात

locationबुलंदशहरPublished: Aug 24, 2019 03:38:23 pm

Submitted by:

sharad asthana

खास बातें-

बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे में होनी थी व्यापारियों की बैठक
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश के संयोजक पहुंचे थे बैठक में
विनीत अग्रवाल शारदा ने इसे देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया

bulandshahr
बुलंदशहर। जनपद में शनिवार को अरुण जेटली को व्यापारी वर्ग ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने अरुण जेटली को शत्रुघ्‍न बताया। उन्‍होंने कहा कि मोदी राम, अमित शाह लक्ष्मण और योगी भरत हैं।
यह भी पढ़ें

Arun Jaitley के बारे में पूछने पर रो पड़े कमलनाथ के भतीजे

बैठक के दौरान मिला निधन का समाचार

शनिवार को बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे में व्यापारियों की बैठक का कार्यक्रम था। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा बैठक को संबोधित करने आए थे। इस बीच उनको भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली के निधन का समाचार मिला। इसके बाद बैठक शोकसभा मे बदल गई। इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि श्री राम के चार भाइयों की जोड़ी में आज देश ने एक भाई को खो दिया है। यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्‍होंने कहा कि अरुण जेटली ने व्यापारियों का बहुत साथ दिया था। आज उन्‍होंने अरुण जेटली को नहीं बल्कि शत्रुघ्न को खो दिया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

ट्रेंडिंग वीडियो