scriptइस केंद्रीय मंत्री ने कहा- गठबंधन की बनी सरकार तो फिर होगा गेस्ट हाउस कांड, देखें वीडियो | bjp minister dr mahesh sharma gave comment on bsp and sp alliance | Patrika News

इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- गठबंधन की बनी सरकार तो फिर होगा गेस्ट हाउस कांड, देखें वीडियो

locationबुलंदशहरPublished: Feb 22, 2019 04:50:44 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

– भारत सरकार के सड़क परिवहन एंव राज मार्ग मंत्री ने कर्इ योजनाआें का किया लोर्कापण
-डाॅ महेश शर्मा ने सपा- बसपा गठबंधन के साथ ही कांग्रेस पर किया कटाक्ष

news

इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- गठबंधन की बनी सरकार तो फिर होगा गेस्ट हाउस कांड, देखें वीडियो

बुलंदशहर।लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां सभी पार्टियां अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी हैं।वहीं मोदी के मंत्री भी गठबंधन पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बुलंदशहर में पहुंचे भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी आैर केंद्रीय मंत्री डाॅ महेश शर्मा पहुंचे।यहां नितिन गडकरी ने बुलंदशहर में नामामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत अनूपशहर में तैयार हो रहे एसटीपी एक व डेढ़ एमएलडी के अप ग्रेडेशन का लोकार्पण कर नर्इ सौगात दी। तो महेश शर्मा ने गठबंधन पर जमकर हमला बोला।इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान गठबंधन आैर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो फिर गेस्ट हाउस कांड हो सकता है। इस बार प्रधानमंत्री को लेकर सभी दल एक दूसरे की खिंचतान में लगेंगे।

यह भी पढ़ें

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए इस महानगर के लोगों ने किया ये काम- देखें वीडियो

मंच से सपा आैर बसपा पर कह दी एेसी बात

बुलंदशहर में शुभारंभ और लोकार्पण के कार्यक्रम में शिरकत करने बुलंदशहर पहुंचे नोएडा सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने विपक्ष के गठबंधन को लेकर विवादित बयान दिया। मंत्री महेश शर्मा ने सपा-बसपा गठंबधन पर तंज कसते हुए कहा कि अगर 2019 में बुआ-बबुआ के गठबंधन को यूपी से सीट मिली तो लखनऊ में एक बार फिर गेस्ट हाउस कांड होगा। इस बार यह पीएम के पद को लेकर होगा। जहां सपा-बसपा आैर कांग्रेस समेत अन्य दल पीएम की कुर्सी को अपनी तरफ खींचेंगे। उन्होंने अागे कहा कि दलों में लड़ाई होगी कि पहले कौन पीएम बनेगा।

कांग्रेस पर भी ली चुटकी

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि 38 -38 सीट आने के बाद क्या होगा। जीत नहीं मिलेगी। जीत पाने के लिए यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे वो पप्पू भाई भी पीएम बनने का सपना देखते हैं। जो संसद में पहुंचने के बाद आंख मारते हैं मसखरे की तरह। कई लोग घायल हो गए थे। वहीं इसके बा उन्होंने पीएम मोदी की तारिफ में कसीदे पढ़ते हुए महेश शर्मा ने कहा कि मोदी जैसा नेता विपक्ष के पास तो छोड़िए पूरे विश्व में नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो