scriptVideo: भाजपा विधायक ने की कल्याण सिंह को राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने की मांग | BJP MLA Demand Kalyan Singh to Sri Ram Mandir Nirman Trust Chairman | Patrika News

Video: भाजपा विधायक ने की कल्याण सिंह को राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने की मांग

locationबुलंदशहरPublished: Jan 04, 2020 09:46:13 am

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

Uttar Pradesh के पूर्व CM के लिए बुलंद की अवाज
Syana के BJP MLA देवेंद्र सिंह लोधी ने की मांग
पूर्व सीएम को हिंदुओं का हृदय सम्राट बताया

vlcsnap-2020-01-04-09h29m16s814.png
बुलंदशहर। अयोध्या (Ayodhya) में श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के गठन की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का हिस्सा कौन-कौन होंगे, ये तो अभी तय होना है। मगर अभी से भाजपा (BJP) नेताओं ने ट्रस्ट के चेयरमैन पद पर दावेदारी पेश कर दी है। ताजा मामला यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) का है। वहां उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने की मांग की गई है। स्याना (Syana) से भाजपा विधायक (BJP MLA) देवेंद्र सिंह लोधी ने उनको ट्रस्‍ट का चेयरमैन बनाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें

CAA: मेरठ में फिर पाकिस्तान के समर्थन में हुई नारेबाजी, पुलिस ने एक को दबोचा

इस बात का दिया हवाला

विवादों से भाजपा के विधायक देवेंद्र सिंह लोधी का पुराना नाता रहा है। सरकार ने जब से राम मंदिर से संबंधित सभी मामलों को देखने के लिए एक ट्रस्ट बनाने की घोषणा की है, तब से ट्रस्ट के गठन को लेकर अयोध्या में हलचल शुरू हो गई थी। राजनीतिक मंचों पर भी इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। कभी राम मंदिर आंदोलन का चेहरा रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भूमिका को लेकर उनकी करीबियों ने आवाज बुलंद कर दी हैं। भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने की मांग की। उन्‍होंने कल्याण सिंह के जेल जाने और मुख्यमंत्री तक की कुर्सी ठुकराने का हवाला दे डाला। साथ ही पूर्व सीएम को हिंदुओं का हृदय सम्राट भी कह दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो