scriptकन्नौज प्रकरणः भाजपा प्रवक्ता ने कहा- अखिलेश यादव किसी का सम्मान करना नहीं जानते, देखें Video | BJP spokesperson Chandramohan attack on Akhilesh Yadav | Patrika News

कन्नौज प्रकरणः भाजपा प्रवक्ता ने कहा- अखिलेश यादव किसी का सम्मान करना नहीं जानते, देखें Video

locationबुलंदशहरPublished: Jan 16, 2020 12:34:04 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- भाजपा प्रवक्ता डाॅ. चंद्रमोहन ने कन्नौज प्रकरण को लेकर अखिलेश यादव पर बोला हमला- मायावती के पीछे खड़े होकर भी अखिलेश यादव कन्नौज नहीं बचा सके- कहा- अखिलेश यादव ने हमेशा अपमान करने का कार्य किया

bsr.jpg
बुलंदशहर. भाजपा प्रवक्ता डाॅ. चंद्रमोहन ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की तरह ही दिल्ली में भी पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का सच लोगों के सामने आ गया है। वह केवल ऊंट-पटांग बातें और काम करते हैं। वहीं, उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा कन्नौज सांसद पर दिए गए बयान और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक से व्यवहार पर कहा कि मायावती के पीछे खड़े होकर भी अखिलेश यादव कन्नौज नहीं बचा सके थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसी का सम्मान करना नहीं जानते हैं। उन्होंने हमेशा लोगों का अपमान ही किया है।
यह भी पढ़ें

Moradabad: बसपा सुप्रीमों मायावती के जन्मदिन पर बसपाइयों ने दिखाई ताकत

दरअसल, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डाॅ. चंद्रमोहन बुधवार को अनूपशहर में आयोजित मकर संक्रांति के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कन्नौज प्रकरण पर कहा कि अखिलेश यादव द्वारा अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाने पर कहा कि सपा की राजनीतिक संस्कृति यही है। अखिलेश यादव किसी का सम्मान करना नहीं जानते है। उन्होंने तो अपने परिजनों का भी अपमान किया था। वहीं, उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज कायम है। योगीराज में दो नई पुलिस कमिश्नरी बनाई गई हैं। यह कार्य पिछले सत्तर साल में भी किसी सरकार ने नहीं किया था। प्रदेश को इसकी जरूरत थी।
वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा कि कुछ पार्टी लोग जनता को भ्रमित कर रही हैं, जबकि सीएए में ऐसा कुछ नहीं है। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को सीएए के बारे में जागरूक करते हुए केंद्र की विभिन्न योजनाआें की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो