scriptपुलिस का कमाल, काफी मेहनत के बाद 25 हजार रुपए का इनामी चूहा पकड़ा गया | Bulandshahr Gulavathi Police awesome 25 thousand Rs prize chuha caught | Patrika News

पुलिस का कमाल, काफी मेहनत के बाद 25 हजार रुपए का इनामी चूहा पकड़ा गया

locationबुलंदशहरPublished: Nov 08, 2021 12:23:50 pm

25 thousand prize crook ‘rat’ arrested – 25 हजार का इनामी चूहा, सुनकर चौंक गए होंगे। जी.. यह हैं बुलंदशहर के टॉप टेन इनामी बदमाश जब्बार उर्फ चूहा। इस पर 32 संगीन मामले दर्ज हैं। वह टॉप टेन अपराधी है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस का कमाल, काफी मेहनत के बाद 25 हजार रुपए इनामी चूहा पकड़ा गया

पुलिस का कमाल, काफी मेहनत के बाद 25 हजार रुपए इनामी चूहा पकड़ा गया

बुलंदशहर. बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली (Gulavathi Kotwali) पुलिस ने कमाल कर दिया। 25 हजार के इनामी चूहे को गाजियाबाद से पकड़ लिया। 25 हजार का इनामी चूहा, सुनकर चौंक गए होंगे। जी.. यह हैं बुलंदशहर के टॉप टेन इनामी बदमाश जब्बार उर्फ चूहा। बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इस इनामी बदमाश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं।
चूहे पर 32 संगीन मामले दर्ज (criminal history) :- बदमाश जब्बार उर्फ चूहा ग्राम चिड़ावक (village Chiravak) का रहने वाला है। गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि, ग्राम चिड़ावक निवासी जब्बार उर्फ चूहा पुत्र गफ्फार जिले के कई थानों में गौकशी, लूट, हत्या के प्रयास सहित 32 संगीन मामले दर्ज हैं। वह टॉप टेन अपराधी है। आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम चिड़ावक से उसके घर से एक तमंचा,एक कारतूस बरामद किया है।
जब्बार को जेल भेजा :- गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि, जब्बार उर्फ चूहा एक चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह (SSP Santosh Kumar Singh) ने आरोपी जब्बार उर्फ चूहा पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो