बुलंदशहर

Lok sabha Result 2019: भाजपा प्रत्याशी भाेला सिंह की जीत तय, इतने लाख वाेटाें से चल रहे आगे

गठबंधन प्रत्याशी से डेढ़ लाख अधिक वाेटाें से बनाई बढ़त

बुलंदशहरMay 23, 2019 / 05:34 pm

Nitin Sharma

Lok sabha Result Live 2019: भाजपा के प्र्रत्याशी को मतदान के दिन प्रशासन ने किया था नजर बंद, मतगणना में चल रहे सबसे आगे

बुलंदशहर । लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के दौरान राउंड के साथ साथ प्रत्याशियों के बीच लोकसभा सीट पर हार- जीत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। कुछ ही घंटों में प्रत्याशियों के परिणाम सामने आ जाएंगे। वहीं शाम 5:30 बजे तक बुलंदशहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह 674449 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं 390245 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर गठबंधन के बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा बने हुए है, तो तीसरे स्थान पर कांग्रेस नेता बंसी सिंह पहाडिय़ां है।
5:30 बजे तक

यह है समीकरण

आपको बता दें क‍ि बुलंदशहर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां भाजपा के डॉ. भोला सिंह, गठबंधन की ओर से बसपा के योगेश वर्मा और कांग्रेस से बंसी पहाडिय़ां का मुख्‍य मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट पर कुल 17 लाख से अधिक वोटर हैं। इनमें 9 लाख से अधिक पुरुष और करीब 8 लाख महिला वोटर हैं। इस जिले में करीब 77 फीसदी हिंदू जनसंख्या और 22 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या हैं। इसके साथ ही इस बार 60 प्रतिशत मतदान हुआ था।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव के अनुसार

2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का जादू चला था। इनमें बुलंदशहर की लोकसभा सीट भी शामिल थी। जिस पर भाजपा के भोला सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव में करीब दस लाख वोट पड़े थे। इनमें भोला सिंह को करीब 60 फीसदी वोट मिले थे। जबकि उनके सामने खड़े बसपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार जाटव को मात्र 1 लाख 82 हजार वोट मिल पाए थे। 2014 के चुनाव में यहां सिर्फ 58 फीसदी मतदान हुआ था। जो इस बार बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.