script

Lok sabha Result Live 2019: मतगणना के बीच गठबंधन प्रत्याशी का हंगामा, भाजपा और प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

locationबुलंदशहरPublished: May 23, 2019 09:19:17 am

Submitted by:

Nitin Sharma

काउंटिंग एरिया में पहुंचे थे भाजपा प्रत्याशी

news

Lok sabha Result Live 2019: मतगणना के बीच गठबंधन प्रत्याशी का हंगामा, भाजपा और प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना बुलंदशहर लोकसभा की नई मंडी चौकी क्षेत्र स्थित अनाजमंडी में शुरू हो गई है। वहीं बुलंदशहर में पहला रुझान आने से पहले ही गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संग प्रशासन के मिले होने व दबाव बनाने का आरोप लगाया। जिसको लेकर मौके पर तैनात भारी सुरक्षा बल को अलर्ट कर दिया गया।

गठबंधन प्रत्याशी ने लगाया यह आरोप

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लोकसभा चुनाव वोटों की मतगणना के लिए सुबह छह बजे ही भारी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉग रूम खोले गये। इस दौरान भाजपा से लेकर गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी भी मौजूद रहे। इससे पहले की यहां वोटों का रुझान आता। उसे पहले ही सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रत्याशियों का हंगामा शुरू हो गया। इसमें गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा ने प्रशासन द्वारा भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह से मिले होने का आरोप लगाया। इसको लेकर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ हंगामा करने लगे। उन्होंने इस दौरान बवाल करने की चेतावनी देने के साथ ही गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो