scriptBulandshahr: लालच बुरी बला है! मुर्गे के चक्कर में तेंदुए के पिंजरे में जा फंसा युवक | Bulandshahr Young man got trapped in leopard cage due to chicken | Patrika News
बुलंदशहर

Bulandshahr: लालच बुरी बला है! मुर्गे के चक्कर में तेंदुए के पिंजरे में जा फंसा युवक

Bulandshahr Viral Video: गांव में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक ग्रामीण फंस गया। लोगों ने युवक का Video बनाकर Social Media पर डाल दिया।

बुलंदशहरFeb 24, 2023 / 04:47 pm

Adarsh Shivam

Bulandshahr Young man got trapped in leopard cage due to chicken

बुलंदशहर जिले में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक युवक फंस गया। वन विभाग ने तेंदुए के लिए जाल बिछाया था। पिंजरे एक अंदर एक जिंदा मुर्गे को भी रखा था, लेकिन मुर्गे की लोभ में जाल के अंदर एक इंसान फंस गया। लोगों ने जाल में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

यह मामला बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव का है। कुछ दिनों से लोगों को गांव के अंदर तेंदुए की आहट सुनाई दी। इलाके में कुछ लोगों को तेंदुए के पंजे के निशान भी दिखें। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

पिंजरे में तेंदुआ की जगह एक ग्रामीण फंसा मिला
वन विभाग की तरफ से उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। तेंदुए को जाल में फंसाने के लिए पिंजरे के अंदर एक जिंदा मुर्गा भी रखा, लेकिन सुबह पिंजरे में तेंदुआ नहीं बल्कि एक ग्रामीण फंसा मिला। इंसान को फंसा देख वन विभाग की टीम भी हैरान हो गए।

https://youtu.be/R6jCrn07EK0
व्यक्ति ने पिंजरे में जिंदा मुर्गे को देखा तो उसे लालच आ गया। जैसे ही वह उसे पकड़ने के लिए पिंजरे में घुसा तो वह बंद हो गया। कितना भी वो अंदर से खोलने का कोशिस किया, लेकिन वो विफल रहा। इसके बाद पूरी रात उसे पिंजरे में ही गुजारनी पड़ी।
यह भी पढ़ें

गुटखा खाने वाले सावधान हो जाएं ! यूपी के इन शहरों में थूकते दिखे तो देना होगा जुर्माना

सुबह पिंजरे में तेंदुए की जगह एक इंसान को देखा तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में कैद इंसान का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो