scriptBulandshar by Election Result : बुलंदशहर सीट पर फिर भारी मतों से जीती भाजपा, जानिए नतीजे | Bulandshar by Election Result: BJP wins again by again by heavy votes | Patrika News

Bulandshar by Election Result : बुलंदशहर सीट पर फिर भारी मतों से जीती भाजपा, जानिए नतीजे

locationबुलंदशहरPublished: Nov 10, 2020 10:00:55 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

election result

बुलंदशहर की सदर सीट पर भाजपा ने फिर दर्ज की जीत
बसपा दूसरे और आजाद समाज पार्टी तीसरे नंबर पर रही
कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी काे मिले कम ही वाेट

by election

bulandshar election result bjp win

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बुलंदशहर. उप चुनाव में बुलंदशहर ( bulandshar ) सदर सीट पर भाजपा ( BJP ) ने एक बार फिर भारी मतों से जीत हांसिल की है। 20 हजार 962 मतों के साथ इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी उषा सिराेही ने जीती हैं। बसपा ( BSP )
यहां दूसरे स्थान पर रही और पहली बार चुनाव में मैदान में उतरी चंद्रशेखर की आजाद सामाज पार्टी काे भी यहां तीसरा स्थान मिला जबकि कांग्रेस के अलावा अन्य दल चाैथे और पांचवे स्थान पर रहे।
यह भी पढ़ें

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की पार्टी ने उपचुनाव में ट्रेलर दिखाकर उड़ा दी दिग्गज दलों की नींद

इस सीट पर जब ईवीएम खुलनी शुरू हुई तो भाजपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर दिखी लेकिन जैसे-जैसे ईवीएम खुलती गई भाजपा का ग्राफ बढ़ता चला गया। अंत में जाे नतीजे आए उसमें भाजपा विजयी रही। दरअसल बिजनाैर सदर विधान सभा सीट से भाजपा विधायक रहे वीरेंद्र सिंह सिरोही का निधन हाे गया था। इसके बाद इस सीट पर उप चुनाव हुआ। इस उप चुनाव में भाजपा ने दिवंगत विधायक की पत्नी उषा सिंह काे ही चुनाव में लड़ाया था अब उषा सिंह से ने ही इस सीट पर जीत हांसिल की है।
यह भी पढ़ें

हाथरस कांड: गांव में पहुंची सीबीआई टीम ने लेखपाल से जुटाई अहम जानकारी, आरोपी के पिता से की पूछताछ

उप चुनाव के लिए तीन नंवबर काे मतदान हुआ था और अब मंगलवार काे मतगणना पूरी हुई। कुल 28 राउंड में मतगणना पूरी हुई और इनमें से 15 राउंड में भाजपा प्रत्याशी बढ़त में रही। अंतिम राउंड के बाद जाे नतीजे आए उनके मुताबिक भाजपा प्रत्याशी ने 20,962 से अधिक मतों के साथ जीत हांसिल की। भाजपा प्रत्याशी उषा सिराेही को कुल 86,879 मत मिले जबकि बसपा प्रत्यायाशी के खाते में 65 हजार 197 वाेट आए। चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी माेहम्मद यामीन काे 13 हजार 402 वाेट मिले। कांग्रेस ( Congress ) प्रत्याशी काे महज 10 हजार 137 वोट से संताेष करना पड़ा। रालोद और सपा के गठबंधन प्रत्याशी काे भी महज 7 हजार 132 वाेट ही मिल सके।

ट्रेंडिंग वीडियो