script

दबंगो ने शख्स को मारी गोली, फिर चले लाठी-डंडे, तीन घायल

locationबुलंदशहरPublished: Dec 14, 2019 04:06:40 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. करौरा गांव में हुआ दो पक्षों मेंं विवाद . पहले दबंगो ने मारी गोली. पीड़ित पक्ष के लोगों ने दोनों के साथ की मारपीट
 

baval_1.png
बुलंदशहर। थाना पहासू के करौरा गांव में शुक्रवार रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पहले दबंगो ने गोलियां चलाई। उसके बाद मारपीट कर दी। गोली और मारपीट के दौरान 3 लोगों को चोटें आई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, करौरा गांव निवासी पिंटू पंडित और पप्पू शराब पीने के बाद दलित बस्ती में पहुंच गए। आरोप है कि यहां दोनों ने पहले तो गाली-गलौच की। बताया गया है कि इस दौरान इन्होंने गोली चला दी। गोली अमरजीत के पैर में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर अमरजीत पक्ष के लोग मौके पर इक्टठा हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पिंटू और पप्पू को जमकर लाठी डंडो से पीटा।
पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि ये दोनों शराब पीकर अक्सर दलित बस्ती में आ जाते थे और जातिसूचक शब्द कहते थे। इन्होंने शराब पीकर दलितों को गालियां देनी शुरू कर दी। झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 3 घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया। यहां से तीनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो