बुलंदशहर

शादी में आर्इ महिला फाइनेंसर के घर का दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने किया एेसा काम, इलाके में मच गया हड़कंप- देखें वीडियो

कुछ समय पहले हुर्इ थी पति की मौत

बुलंदशहरFeb 11, 2019 / 05:50 pm

Nitin Sharma

शादी में आर्इ महिला फाइनेंसर के घर का दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने किया एेसा काम, इलाके में मच गया हड़कंप- देखें वीडियो

बुलंदशहर।यूपी के बुलंदशहर में उस वक्त सनसनी फैल गई।जब दिल्ली से बुलंदशहर शादी में शिरकत करने आई महिला फाइनेंसर कविता चौधरी द्वारा घर का गेट खोलते ही बदमाशों ने ताबड़बोड़ फायरिंग कर दी।गोली चलने की आवाज सुनकर आस पड़ोस में हड़कंप मच गया।लोग जब तक कुछ समझते बदमाश महिला की हत्या कर फरार हो गये।वहीं तुरंत मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच जुट गर्इ है।

दिल्ली में फाइनेंस का काम करती थी महिला

जानकारी के मुताबिक़ कुछ साल पहले कविता चौधरी के पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद वह पति की जगह खुद फाइनेंस का काम करने लगी। बताया जा रहा है कि कविता के पास बुलंदशहर और दिल्ली में करोड़ों रुपये की संपत्ति थी। 3 दिन पहले मृतका शादी में शिरकत करने के लिए दिल्ली से बुलंदशहर आई थी।

घर का दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने मार दी गोली

दिल्ली से बुलंदशहर में शादी में आर्इ कविता चौधरी अपने अमर माया कॉलोनी में स्तिथ घर में ठहरी हुई थी।वहीं रविवार की रात किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही मृतका ने दरवाज़ा खोला।बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।गोली छाती आैर सिर में लगने से कविता की मौके पर ही मौत हो गर्इ।वहीं आस-पास हड़कंप मच गया।जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस इस एंगल से कर रही जांच

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवार्इ में जुट गर्इ है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे संपत्ति विवाद मान रही है। जबकि पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि हत्याकांड के हर एंगल पर बारीकी से जांच की जा रही।

Home / Bulandshahr / शादी में आर्इ महिला फाइनेंसर के घर का दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने किया एेसा काम, इलाके में मच गया हड़कंप- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.