scriptहादसे की जांच कर रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने राैंदा, सिपाही समेत चार घायल | dial 100 police man injuerd in road accident | Patrika News

हादसे की जांच कर रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने राैंदा, सिपाही समेत चार घायल

locationबुलंदशहरPublished: Sep 04, 2019 12:25:26 pm

Submitted by:

lokesh verma

– सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा – कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मी को रौंदा- हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल

bulandshahr.jpg
बुलंदशहर. सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात का कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस जांच कर ही रही थी। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने डायल-100 के पुलिसकर्मी पर भी ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिसकर्मी समेत 4 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, बुलंदशहर के सिकंद्राबाद क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात डायल-100 पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस हादसे के बारे में जानकारी ले ही रही थी। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सिपाही को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी और तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। आनन-फानन में सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें

पत्नी को गोली मारकर पति ने खुद किया पुलिस को फोन और कही ये बात

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल सिपाही श्रवण कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर पूछताछ कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे मैं भी घायल हो गया।

ट्रेंडिंग वीडियो