script

सपा के पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित को इस कुख्‍यात ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- चुनाव लड़ा तो मारे जाओगे

locationबुलंदशहरPublished: Jan 15, 2019 12:13:52 pm

Submitted by:

sharad asthana

पूर्व विधायक श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को फेसबुक और फोन पर मिली धमकियां

Guddu Pandit

सपा के पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित को इस कुख्‍यात ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- चुनाव लड़ा तो मारे जाओगे

बुलंदशहर। डिबाई से दो बार लड़ चुके पूर्व विधायक गुड्डू पंडित उर्फ श्री भगवान शर्मा को अब डर सताने लगा है। उन्हें फोन और फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। गुड्डू पंडित ने एक लेटर लिखकर बुलंदशहर कप्तान से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। गुड्डू पंडित दो बार डिबाई से विधायक रह चुके हैं। उनकी गिनती बाहुबली में होती है। गुड्डू पंडित ने पिछला विधानसभा चुनाव बुलंदशहर सीट से लड़ा था। उन्‍होंने 2017 का विधानसभा चुनाव रालोद के टिकट पर लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। उनके भाई मुकेश शर्मा भी शिकारपुर से विधायक रह चुके हैं। अब गुड्डू पंडित चुनाव की तैयारी अलीगढ़ से कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2019: जानिए, इस चुनाव में मुस्लिम किसको देंगे वोट और क्‍यों, सुनिए उन्‍हीं की जुबानी

अलीगढ़ में चुनाव लड़ना चाहते हैं गुड्डू पंडित

मंगलवार को गुड्डू पंडित मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि उनको पीपी पांडे ने अलीगढ़ में चुनाव ना लड़ने की बात कही है। चुनाव लड़ने पर उसने गुड्डू पंडित को जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि उनको फोन पर भी धमकी मिली थी। गुड्डू पंडित ने सुंदर भाटी गैंग के गुर्गे और मधुमिता हत्याकांड में जेल में बंद पीपी पांडेय पर धमकाने का आरोप लगाया है। आरोपी गोरखपुर जेल में बंद है। पुलिस ने भी इस पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी किया अलर्ट, स्‍कूलों में टिफिन शेयर न करें बच्‍चे, नहीं तो हो सकती है यह खतरनाक बीमारी

एसी सिटी को दी तहरीर

गुड्डू पंडित उर्फ श्री भगवान शर्मा ने बताया कि वह अपनी फेसबुक पेज पर चेक कर रहे थे। उस पर उन्‍हें जान से मारने की धमकी भरी पोस्ट की गई थी। उनके पास एक फोन कॉल भी आई थी, जिसमें कहा गया था कि आप अलीगढ़ में किसको परेशान कर रहे हो। अब आपको मार दिया जाएगा। उन्‍होंने एसएसपी को इस मामले की जानकारी दे दी है। उन्‍होंने एसपी सिटी अतुल श्रीवास्‍तव को तहरीर दे दी है। एसएसपी ने उन्‍हें कार्रवाई का भरोसा दिया है।
यह भी पढ़ें

Video: आजम खान बोले- बसपा को नहीं भाजपा को वोट दो, सच्‍चाई सामने अाने के बाद नेताओं के उड़े होश

दो बार रह चुके हैं विधायक

आपको बता दें क‍ि बाहुबली गुड्डू पंडित ने 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर डिबाई विधानसभा सीट से ताल ठोकी थी। इसमें उन्‍होंने जीत हासिल की थी। उन्होंने कल्याण सिंह का गढ़ कहे जाने वाले डिबाई में उन्हीं के बेटे को हरा दिया था। इसके बाद 2012 का चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा। इस बार भी उन्होंने कल्याण के बेटे राजू को हरा दिया था। उनके भाई भी शिकारपुर से सपा के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद विधान परिषद के चुनाव में दोनों भाइयों ने पार्टी के खिलाफ जार क्रॉस वोटिंग कर दी थी। इससे नाराज होकर उन्‍हें सपा से निकाल दिया गया था। फिर पिछला विधानसभा चुनाव उन्‍होंने बुलंदशहर सदर सीट से रालोद के टिकट पर पड़ा। इसमें उन्‍हें शिकस्‍त मिली थी। फिलहाल वह इस लोकसभा चुनाव में लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो