बुलंदशहर

लव जिहाद केस में यूपी में पहली सजा, दलित लड़की को फंसाने वाले युवक को उम्रकैद

Love jihad case in Bulandshahr: अनीस ने एक महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी किया। कोर्ट ने अनीस को उम्रकैद की सजा सुनाई

बुलंदशहरMar 06, 2024 / 08:45 pm

Upendra Singh

love_jihad

दिल्ली की एक महिला ने बुलंदशहर के गुलावठी थान में 15 मार्च 2022 में मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने आरोप लगाया कि अनीस नाम के युवक ने अपना नाम आकाश बताकर उसे बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद अनीस ने जबरन शानी कर ली। कोर्ट ने अनीस को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
यूपी में पहली बार लव जिहाद के मामले किसी को सजा सुनाई गई है। बुलंदशहर में धर्म परिवर्तन कर एक दलित युवती के साथ शादी करने के आरोपी केे कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। एसएसी-एसटी कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ फैसला सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने 4 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
बुलंदशहर की ताजा खबरें: Bulandhahar News in Hindi

महिला ने आरोप लगाया कि अनीस उसके साथ रेप करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने जबरन उससे नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया। बाद में पता चला कि आकाश का असली नाम अनीस है। वह पहले से शादीशुदा भी है। इसके बाद महिला ने अनीस के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें

Dhananjay Singh: धनंजय सिंह ने अपहरण मामले में सात साल की सजा के बाद कही ये बात


बुलंदशहर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। महिला ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में जबरन धर्म परिवर्तन कराने, रेप और एससी-एसटी होने के साक्ष्य पेश किए। इसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी अनीस को दोषी ठहराया। कोर्ट ने अनीस को उम्रकैद की सजा सुनाई।

सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी अनीस ने कहा कि वह निर्दोष है। उसके ऊपर बेवजह मुकदमे लगाए गए। वह अपर कोर्ट में चुनौती देगा। हालांकि, पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि कोर्ट ने एतिहासिक फैसला सुनाया। यूपी में पहली सजा हुई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.