scriptबुलंदशहर: रातभर मुनादी कराती रही पुलिस, शराब का सुराग बताने वाले को पांच हजार का ईनाम | Five thousand prizes to the person who gives leads to alcohol | Patrika News

बुलंदशहर: रातभर मुनादी कराती रही पुलिस, शराब का सुराग बताने वाले को पांच हजार का ईनाम

locationबुलंदशहरPublished: Jan 09, 2021 08:26:55 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

बुलंदशहर में जहरीली शराब से हुई छह लाेगाें की माैत के बाद अब पुलिस शराब की जानकारी देने वालों काे पांच हजार रुपये का ईनाम देगी।

liquor.jpg

Liquor

बुलंदशहर. थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में शराब पीने से हुई छह लाेगों की माैत की घटना के बाद पुलिस ने मुख्य अरोपी कुलदीप और उसके साथियों काे गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप ने पुलिस को बताया था कि इन्हाेंने 19 पेटी शराब नयागांव के पास गड्ढे में फेंक दी थी।
यह भी पढ़ें

दुर्घटना में बहू और पोतो की माैत शव देखकर दादी ने भी ताेड़ा दम, एक साथ उठे चार जनाजे

जब पुलिस माैके पर पहुंची ताे पुलिस को वहाँ पर सिर्फ 3 पेटी शराब ही मिल सकी। आशंका जताई जा रही है कि बाकी शराब को गांव वाले उठाकर ले गए। इस शराब के गायब होने से अब यह भी आशंका प्रबल हो गई कि अगर गायब शराब का किसी सेवन कर लिया तो उसकी जान भी जा सकती है।
यह भी पढ़ें

बर्ड फ्लू: CM ने दिए गाजीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन तक बंद रखने के आदेश, इन शहरों से गायब हो सकता है चिकन

इसी आशंका के चलते रात भर आसपास में गांव- गांव जाकर लाउडहेलर के माध्यम से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद ने लोगों को बताया कि शराब का सेवन ना करें। इसके साथ ही यह भी बताया कि गायब शराब को बरामद कराने वाले व्यक्ति को पांच हजार का इनाम दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो